मंईयां सम्मान योजना को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, अब इस डॉक्यूमेंट के बिना महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे, आ गया नया अपडेट

Maiya Samman Yojna New Update: भारत में महिलाओं को आधी आबादी के नाम से जाना जाता है. इसलिए सरकार महिला सशक्तिकरण और उनको आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए समय-समय पर कई योजनाएं चलाती है. इस क्रम में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भी महिलाओं के लिए एक ऐसी योजना लेकर आई है जिसे महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद मिल सके. हम बात कर रहे हैं मंईयां सम्मान योजना की.

इस योजना के तहत झारखंड सरकार की ओर से तकरीबन 58 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है. ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़े है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. दरअसल हाल ही में मईयां सम्मान योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नए अपडेट के अनुसार अब योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने एक दस्तावेज को अहम कर दिया है. चो चलिए जानते हैं आखिर कौन सा है वो दस्तावेज.

क्या है मंईयां सम्मान योजना?

झारखंड सरकार मौजूदा समय में मंईयां सम्मान योजना के तहत करीब 58 लाख रुपये महिलाओं को दिया जा रहा है. बता दें कि इस योजना में दिए जाने वाली लाभ की राशि में सरकार की ओर से बढ़ोतरी कर दी गई है. इस बीच योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है कि राज्य सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्यूमेंट को जरूर कर दिया है. मतलब अब इस डॉक्यूमेंट के बिना आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

इस डॉक्यूमेंट के बिना महिलाओं को नहीं मिलेंगे पैसे

दरअसल, हम जिस डॉक्यूमेंट की बात कर रहे हैं उसका नाम आधार कार्ड है. आगे से जिन लाभार्थी महिलाओं के पास आधार कार्ड नहीं होगा उनको बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना का किस्त का पैसा नहीं दिया जाएगा. नई व्यवस्था के अनुसार अब महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड रखना बेहद जरूरी है. यही नहीं उनको आधार कार्ड का वेरिफिकेशन भी कराना होगा.

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बजट में PM किसान योजना की बढ़ेगी राशि? हो सकता है बड़ा ऐलान

कैसे मिलेगा योजना का लाभ

आपको बता दें कि जिन महिला लाभार्थियों के पास आधार कार्ड है उनको योजना का लाभ लेने के लिए एनरोलमेंट सेंटर जाकर आधार कार्ड के लिए आवेदन करना होगा. हालांकि जब तक उनका आधार कार्ड बनकर नहीं आता तब तक उनको योजना के लिए निर्धारित किए गए 10 दस्तावेजों में से किसी एक के आधार पर लाभ मिल सकता है. जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर कार्ड और राशन कार्ड जैसे कई दस्तावेज शामिल हैं.

इस दिन जारी हो सकती है अगली किस्त

बता दें कि झारखंड सरकार की ओर से मंईयां सम्मान योजना में जल्द ही अगली किस्त जारी की जा सकती है. इतना ही नहीं सरकार 28 या 29 जनवरी को इस योजना की अगली किस्त जारी कर सकती है. प्रदेश की लाखों महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

2 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

2 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago