देश

Bihar Accident: कैमूर में स्कॉर्पियो-कंटेनर के बीच टक्कर से तीन की मौत, सात घायल

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.

अनियंत्रित होकर कंटेनर से टकराई

पुलिस के अनुसार, यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास एनएच-19 पर घटित हुई. बताया जा रहा है कि रोहतास जिले से उत्तर प्रदेश जा रही तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

सूचना पर पहुंची NHAI टीम

हादसे की खबर मिलते ही एनएचएआई की टीम और दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. किसी तरह वाहन से घायलों को बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया. मृतकों की पहचान झारखंड के मुस्लिम अंसारी, रोहतास जिले के नेकरा गांव निवासी जफर अली अंसारी के पुत्र मुन्ना अंसारी और उमर अंसारी की पत्नी रजिया खातून के रूप में हुई है.

चार की हालत गंभीर

दुर्गावती थाना के सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के रिश्तेदारों को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि सभी लोग सासाराम थाना क्षेत्र के नेकरा गांव से उत्तर प्रदेश जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. चिकित्सकों के मुताबिक घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: लेह में कैसे हुई 4 लोगों की मौत? प्रशासन ने जांच का दिया आदेश, चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

-भारते एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

39 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

39 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago