Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी के गुजरात दौरे के बीच CM भूपेंद्र पटेल ने शेयर किया Video सॉन्ग, लिखा-‘PM ने भारत का परचम ऊंचा किया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर, भावनगर से 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें समुद्री क्षेत्र, ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी बुनियादी ढांचा शामिल है.

PM Modi Gujarat Visit

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान वे राज्य में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी के योगदान को रेखांकित करता एक वीडियो सॉन्ग साझा किया. सीएम ने कहा कि यह गीत आम जनता की भावनाओं को व्यक्त करता है और लोगों के दिलों में पीएम मोदी के लिए सम्मान दिखाता है.

देश का परचम ऊंचा करने वाले पीएम

मुख्यमंत्री पटेल ने सोशल मीडिया X पर वीडियो सॉन्ग साझा करते हुए कहा, ‘…प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के दौरे पर आ रहे हैं. इस अवसर पर मैं आप सभी के साथ यह गीत साझा कर रहा हूं, जो देश की आम जनता की भावनाओं को उनके प्रति व्यक्त करता है. उन्होंने हर आम नागरिक की चिंताओं का ध्यान रखकर उनके दिलों में जगह बनाई है. राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए, उन्होंने विश्व में भारत का परचम ऊंचा किया है. यह गीत उन्हीं भावनाओं की गूंज है, उसी गर्व का प्रतिबिंब है.’

34,200 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

पीएम मोदी ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लेंगे और भावनगर से 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. वे धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा भी करेंगे. समुद्री क्षेत्र से जुड़ी 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे.

ये भी पढ़ें: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, 34,200 करोड़ से अधिक के विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में लेंगे भाग

प्रमुख बंदरगाह और क्रूज टर्मिनल

प्रधानमंत्री इंदिरा डॉक पर मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह में नया कंटेनर टर्मिनल और पारादीप बंदरगाह पर विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे.

शहरी और ऊर्जा परियोजनाएं

पीएम मोदी छारा बंदरगाह पर गैस टर्मिनल, गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी में ‘एक्रिलिक और ऑक्सो अल्कोहल’ परियोजना, 600 मेगावाट की ‘ग्रीन शू’ पहल और पीएम-कुसुम 475 मेगावाट सौर फीडर का शुभारंभ करेंगे. धोरडो गांव के पूर्ण सौरकरण, राजमार्गों का चार लेन निर्माण, भावनगर और जामनगर में अस्पतालों के विस्तार सहित शहरी परिवहन परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read