देश

Bihar Election 2025: जन सुराज ने सम्राट चौधरी के खिलाफ डॉ. संतोष सिंह को दिया टिकट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अब अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में भेज रही हैं. इस बीच जन सुराज ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र से डॉ. संतोष सिंह को प्रत्याशी बनाया है. बुधवार को उन्हें पार्टी ने सिंबल सौंप दिया. वह जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं. इसके अलावा डॉ.संतोष सिंह ने भागलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. भाजपा ने तारापुर से उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनावी समर में उतारा है.

ऐसे में तारापुर का मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है. इससे पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को चुनाव लड़ने को लेकर चुनौती दी थी. इसके बाद भाजपा ने सम्राट चौधरी को तारापुर से उम्मीदवार बनाया है. हालांकि प्रशांत किशोर ने अब बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी है. उन्होंने बुधवार को कहा कि इस विधानसभा चुनाव में वे किसी भी क्षेत्र से प्रत्याशी नहीं होंगे.

चिकित्सा और राजनीति का नया संगम

फिलहाल वे पार्टी में इसी भूमिका में रहेंगे जो वे निभा रहे हैं. इस बीच, जन सुराज ने डॉ. संतोष सिंह को तारापुर से प्रत्याशी बनाया है. डॉ. संतोष जाने-माने शिशु रोग विशेषज्ञ हैं. उन्होंने भागलपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. साथ ही पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना से एमडी करने के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. उल्लेखनीय है कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पिछले दिनों तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र राघोपुर पहुंचे थे और कहा कि अब तो असली चुनाव शुरू हुआ है.

जन सुराज का चुनावी मिशन

इस बार जनता भ्रष्ट लोगों को जवाब देगी. सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय को यह घोषित करना चाहिए कि वे किस जनता की अदालत में जाएंगे, ताकि जन सुराज का कोई सिपाही इनसे वहां जाकर हिसाब कर सके. उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी कहते थे कि अब न्यायालय में नहीं बल्कि जनता की अदालत में जाएंगे तो यह भी बता दें कि किस विधानसभा की जनता के पास जाएंगे. ऐसा नहीं करते हैं तो मान लिया जाएगा कि उन्होंने गलती की. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें- BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकूर को मिला टिकट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

3 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

10 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

21 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

30 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

34 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

44 minutes ago