आस्था

Badrinath धाम के दर्शन के बाद पवित्र छड़ी ने कुमायूं मंडल के लिए किया प्रस्थान

Badrinath, जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी ने आज बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना व भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के बाद केदार खंड गढ़वाल मंडल का प्रथम चरण का समापन कर लिया. अब पवित्र छड़ी कुमायूं मंडल मानस खंड के लिए रवाना हो गई है.

बुधवार को पवित्र छड़ी भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के लिए छड़ी प्रमुख हिमालय योगी महामंडलेश्वर श्री महंत विरेंद्रानंद गिरी महाराज श्री महंत पुष्कर राजगिरी श्री महंत शिवानंद सरस्वती श्री महंत कुशपुरी श्री महंत पशुपति गिरी श्री महंत रतन गिरी श्री महंत मनीष गिरी श्री महंत गोविंदपुरी आदि के नेतृत्व में नागा संन्यासियों के जत्थे के साथ हर हर महादेव के जय घोष के साथ बद्रीनाथ धाम पहुंची.

पवित्र छड़ी पर हुई पुष्प वर्षा

Badrinath धाम मार्ग में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए वह पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया. बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर राजस्व निरीक्षक श्री डिमरी कानूनगो रमेश चंद्र पटवारी श्री बिष्ट तथा बद्रीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों व पंडों ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना के पश्चात बद्रीनाथ धाम के गर्भ ग्रह में स्थापित किया नागा संन्यासियों ने ने पवित्र छड़ी व भगवान बद्रीनाथ के दर्शन के साथ पूजा अर्चना की तथा देश प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि की कामना की.

जोशीमठ में पवित्र छड़ी का हुआ स्वागत

Badrinath  धाम पहुंचने से पूर्व पवित्र छड़ी ने जोशीमठ में नरसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की और इसके बाद नगर की परिक्रमा करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के मठ पूजा अर्चना के लिए पहुंची जहां से तहसीलदार महेंद्र आर्य कानून गो रमेश चंद्र राजस्व निरीक्षक आशीष भट्ट व श्री बिष्ट ने पवित्र छड़ी का स्वागत करते हुए उसे भविष्य बद्री के दर्शन के लिए रवाना किया.

मुख्य पुजारी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

भविष्य बद्री मंदिर पहुंचने पर मुख्य पुजारी पंडित पंकज खंडवाल ग्राम प्रधान व मंदिर समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने सैकड़ो ग्रामीणों के साथ छड़ी का स्वागत किया. पवित्र छड़ी ने भविष्य बद्री भगवान के दर्शन. मुख्य पुजारी पंडित खंडवाल ने बताया की भगवान बद्रीनाथ नर व नारायण पर्वतों के बीच विराजमान है. भविष्य में नर व नारायण पर्वत आपस में मिल जाएंगे तब भगवान बद्रीनाथ वहां से अंतर ध्यान हो जाएंगे और इस भविष्य बद्री मंदिर में प्रकट होंगे. उन्होंने बताया कि भविष्य बद्री मंदिर में स्थित शिला पर भगवान Badrinath के चिन्ह उभरने शुरू हो गए हैं .जिस प्रकार गर्भ में शिशु के अंग प्रत्यंग बनते हैं. उसी प्रकार शिला पर वह बन रहे हैं.

पवित्र छड़ी ने प्रथम चरण की यात्रा की पूरी

छड़ी यात्रा के प्रमुख महंत हिमालय योगी महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज ने बताया की पवित्र छड़ी ने अपने प्रथम चरण में केदार खंड गढ़वाल मंडल की यात्रा संपन्न कर ली है. अपने प्रथम चरण में पवित्र छड़ी ने चारों धाम के दर्शनों के साथ-साथ पौराणिक तीर्थ धारी देवी मंदिर त्रिजुगी नारायण गुप्तकाशी पांडुकेश्वर मंदिर अनसूया मंडल विष्णु प्रयाग आदि के दर्शन व पूजा अर्चना की. अब यह छड़ी कर्ण प्रयाग से कुमायूं मंडल मानस खंड के द्वितीय चरण की यात्रा प्रारंभ करेगी और ओम पर्वत आदि कैलाश पहुंचेगी.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

निठारी हत्याकांड: D-5 बंगले का नौकर, फिर सुप्रीम कोर्ट से बरी; जानिए कैसे गुमनामी में हुई सुरेंद्र कोली की मौत

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…

3 hours ago

‘BTech की डिग्री, सिर पर कर्ज और 3 साल की बेटी’ मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती के दौरान युवा की मौत

मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत.…

3 hours ago

19 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. मध्याह्न पूजा…

3 hours ago