देश

Bihar Election 2025: BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें मैथिली लोक गायिका 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर को भी टिकट दिया गया है. भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अनुमोदित इस सूची में 12 नाम शामिल हैं. लिस्ट में बक्सर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को भी टिकट दिया गया है.

मैथिली से मिथिलांचल में पकड़ की कोशिश

लोकगायिका मैथिली ठाकुर हाल ही में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं, वर्तमान विधायक मिश्रीलाल यादव का अलीनगर सीट से टिकट काटकर 25 वर्षीय मैथिली को उम्मीदवार बनाया गया है.

मैथिली ठाकुर को बिहार चुनाव में उतारकर भाजपा ने बड़ा दांव खेला है. इसके जरिए पार्टी की कोशिश मिथिलांचल क्षेत्र में मैथिली की लोकप्रियता, खासकर युवाओं और सांस्कृतिक उत्साही लोगों के बीच, का लाभ उठाकर अलीनगर सीट पर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी.

मंगलवार को भाजपा में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बहुत प्रभावित हूं. मैं यहां समाज की सेवा करने और बिहार के विकास में योगदान देने आई हूं.”


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: ‘न सिर्फ सरकार बनाएंगे बल्कि बिहार को समृद्ध बनाएंगे,’ तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा नामांकन


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago