देश

प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने आसन तक पहुंचाया

Prem Kumar Elected Speaker: बिहार में बीजेपी अब फ्रंटफुट पर खेल रही है. गृह मंत्रालय के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया. मंगलवार को बीजेपी नेता और गया सदर से विधायक प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. निर्वाचन संपन्न होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार को उनके आसन तक पहुंचाया.

सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने प्रेम कुमार के सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की. जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष घोषित होने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार इस विधानसभा का लंबे समय से सदस्य हैं. उनके पास सदन को चलाने के लिए काफी अनुभव है. इसके बाद नीतीश कुमार ने सभी सदस्यों से प्रेम कुमार को शुभकामना देने का आग्रह किया.

तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी ने भी दी बधाई

जिसके बाद सभी सदस्यों ने प्रेम कुमार को बधाई दी. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी उन्हें बधाई दी. सभी सदस्यों ने प्रेम कुमार के अनुभव की तारीफ की और सदन को इसका लाभ मिलने की बात कही.

बता दें कि, बीजेपी विधायक प्रेम कुमार गया सदर से विधानसभा पहुंचे हैं. उन्होंने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था. उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था. प्रेम कुमार गया सदर सीट से लगातार 9वीं बार विधायक चुने गए हैं. इससे पहले वो बिहार सरकार में कई मंत्री पदों पर सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है.

ये भी पढ़ें- एक और एनकाउंटर: 7 घंटे में मिथुन का काम तमाम, पढ़ें इनामी बदमाश का काला चिट्ठा

1990 में पहली बार बने विधायक

प्रेम कुमार 1990 में पहली बार विधायक बने थे. तब से वो लगातार गया सदर सीट से जीत रहे हैं. अत्यंत पिछड़े वर्ग से आने वाले प्रेम कुमार का बिहार में अलग पहचान है. 2015 से 2017 तक उन्होंने बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता के रूप में भी अपना दायित्व निभा चुके हैं. साल 2005 में पहली बार प्रेम कुमार मंत्री बने. उस समय नीतीश कुमार पहली बार मुख्यमंत्री बने थे. इससे पहले बीजेपी नेता नंद किशोर यादव बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago