देश

बिहार बीजेपी की नई ‘पलटन’ का ऐलान! इन 38 सूरमाओं को मिली जगह; लालू के ‘माई’ समीकरण की निकाली काट

Bihar BJP New State Committee: बिहार के सियासी दंगल में विरोधियों को चारों खाने चित करने और बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई प्रांतीय कमिटी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. दरअसल बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद अपनी नई टीम के 38 धुरंधरों की सूची जारी की है.

इस नई टीम में जहां फायरब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल जैसे पुराने और प्रखर चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जेडीयू (JDU) के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए ‘लव-कुश’ (कुशवाहा-कुर्मी) और अति पिछड़ा (EBC) समाज को भारी तवज्जो दी गई है. इस नई ‘पलटन’ के सामने आते ही सूबे की राजनीति का पारा अचानक सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

किसके हाथ सौंपा संगठन को धार देने का जिम्मा?(Bihar BJP New State Committee)

बीजेपी के इस नए सांगठनिक ढांचे में सबसे पावरफुल माने जाने वाले प्रदेश महामंत्री के पद पर 5 सबसे रणनीतिक और सांगठनिक रूप से मजबूत चेहरों को उतारा गया है. इनमें सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजेश झा उर्फ राजू झा शामिल हैं.

इन 5 महामंत्रियों को राज्य के अलग-अलग जोन का जिम्मा सौंपकर जमीन पर वोटर्स को गोलबंद करने का टास्क दिया गया है. इसके साथ ही, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधने के लिए 14 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जो सूबे के हर कोने में पार्टी के आक्रामक अजेंडे को आगे बढ़ाएंगे.

13 प्रदेश मंत्रियों की फौज में युवा जोश को मिली जगह

संजय सरावगी ने अपनी इस नई टीम में केवल पुराने दिग्गजों को ही नहीं नवाजा है, बल्कि युवाओं और महिलाओं को आगे कर एक नई सेकंड-लाइन लीडरशिप तैयार करने की कोशिश की है. कुल 13 नेताओं को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है.

इस लिस्ट में सुषमा साहू, जनमेजय कुमार सिंह, कुमार राजेंद्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार मुन्ना, मुकेश शर्मा और दिवाकर सिंह शामिल हैं. इस फौज के जरिए पार्टी ने निषाद, कुशवाहा, भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और दलित समाज के हर धड़े को सीधे अपने पाले में लाने की बड़ी कूटनीति चली है.

देखें पूरी लिस्ट: (bihar BJP State Committee list)

क्रम संख्या नाम पद
1 हरिभूषण ठाकुर बचौल प्रदेश उपाध्यक्ष
2 राकेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष
3 संतोष पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष
4 मनोज कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष
5 अल्पना पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष
6 रामा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष
7 पवन जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष
8 प्रयाग कुमार यादव प्रदेश उपाध्यक्ष
9 संतोष रंजन राय प्रदेश उपाध्यक्ष
10 नंद प्रसाद चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष
11 अनिल ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष
12 मुकेश शर्मा (औरंगाबाद) प्रदेश उपाध्यक्ष
13 शीला कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष
14 बलराम मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष
15 सरोज रंजन पटेल प्रदेश महामंत्री
16 धनराज शर्मा प्रदेश महामंत्री
17 प्रीति शेखर प्रदेश महामंत्री
18 नितिन अभिषेक प्रदेश महामंत्री
19 राजेश झा उर्फ राजू झा प्रदेश महामंत्री
20 सुषमा साहू प्रदेश मंत्री
21 जनमेजय कुमार सिंह प्रदेश मंत्री
22 रागिनी रानी प्रदेश मंत्री
23 कुमार राजेंद्र प्रदेश मंत्री
24 प्रभाकर मिश्रा प्रदेश मंत्री
25 अंजनी निषाद प्रदेश मंत्री
26 मनोज चौधरी प्रदेश मंत्री
27 मुकेश सिंह कुशवाहा प्रदेश मंत्री
28 सीमा झा प्रदेश मंत्री
29 सरला रजक प्रदेश मंत्री
30 सुनील राम प्रदेश मंत्री
31 संजय कुमार मुन्ना प्रदेश मंत्री
32 मुकेश शर्मा (मुजफ्फरपुर) प्रदेश मंत्री
33 दिवाकर सिंह प्रदेश मंत्री
34 त्रिविक्रम नारायण सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष
35 राजीव सिन्हा सह-कोषाध्यक्ष
36 अंकुर यादव सह-कोषाध्यक्ष
37 अक्षय कुमार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी
38 विनय केसरी कार्यालय मंत्री

मोर्चों की कमान किसके हाथ?

पार्टी के सबसे आक्रामक विंग यानी युवा मोर्चा की कमान जितेंद्र सिंह के हाथों में सौंपी गई है, जिनके कंधों पर युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का जिम्मा होगा. वहीं, महिलाओं के बीच पैठ मजबूत करने और आधी आबादी के वोट बैंक को साधने के लिए महिला मोर्चा का अध्यक्ष विधायक निशा सिंह को बनाया गया है. इसके अलावा अन्य प्रमुख सामाजिक मोर्चों की जिम्मेदारी भी बेहद सोच-समझकर बांटी गई है.

ये भी पढ़ें: ‘काटना है तो खुद को काटो…लेकिन’: सार्वजनिक कुर्बानी पर भड़के बाल मुकुंद आचार्य, वायरल हुआ वीडियो

‘माई’ (MY) के खिलाफ BJP का अति-पिछड़ा कार्ड

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संजय सरावगी की यह नई टीम (Bihar BJP New State Committee) सीधे तौर पर विरोधियों के परंपरागत वोट बैंकों में दरार लगाने के लिए बनाई गई है. हरिभूषण ठाकुर बचौल जैसे कड़क और राष्ट्रवादी चेहरे को आगे रखकर जहां पार्टी अपने कोर सवर्ण वोटर को एकजुट रख रही है.

वहीं चंद्रवंशी, निषाद और कुशवाहा चेहरों को बड़ी हिस्सेदारी देकर नीतीश कुमार और लालू यादव के सोशल इंजीनियरिंग के किले को ढहाने की तैयारी है. अब इस टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी को खत्म कर सभी 38 नेताओं को एक सुर में मैदान में उतारना और बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों को 100% एक्टिव करना है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

6 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

22 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

24 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

25 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

28 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

40 minutes ago