देश

बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बजट पर बोले CM नीतीश- ‘यह केवल आंकड़ा नहीं, संकल्प है’

बिहार की सियासत और आम जनता के लिए आज (मंगलवार) का दिन बेहद खास रहा है. वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में जब साल 2026-27 का बजट पेश किया, तो भविष्य के ‘विकसित बिहार’ का एक नया रोडमैप सामने आया. इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कह दिया है कि यह महज आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि एक विकसित बिहार बनाने की ओर हमारा सबसे बड़ा संकल्प है.

क्या है इस बजट में खास?

इस बार बिहार सरकार ने अपनी झोली काफी बड़ी रखी है. कुल बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 30 हजार करोड़ रुपये अधिक है. मुख्यमंत्री का मानना है कि राज्य की विकास दर इस साल 14.9 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जो यह दर्शाता है कि बिहार अब रफ्तार पकड़ चुका है.

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इस बजट को ‘न्याय के साथ विकास’ का प्रतीक बताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बजट में समाज के हर तबके चाहे वो किसान हो, नया बिजनेस शुरू करने वाला उद्यमी, या भविष्य संवारने वाला युवा सबका ध्यान रखा गया है.

युवाओं और महिलाओं के लिए ऐलान

सबसे ज्यादा चर्चा युवाओं को मिलने वाले रोजगार की हो रही है. सरकार ने अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का जो बड़ा लक्ष्य रखा था, उसे अमलीजामा पहनाने के लिए इस बजट में ठोस प्रावधान किए गए हैं. सीएम ने कहा कि संसाधनों का सही मैनेजमेंट करके नियुक्तियों का सिलसिला शुरू भी हो चुका है.

वहीं, महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के रूप में एक बड़ी सौगात दी गई है. इसके तहत घर की एक महिला को अपना काम शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह कदम सीधे तौर पर घर-घर में खुशहाली और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश है.

सात निश्चय-3 और बुनियादी ढांचा

नीतीश सरकार के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रमों को इस बजट से नई जान मिलेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती ये तीन ऐसे क्षेत्र हैं जहां बिहार ने पहले भी काम किया है, लेकिन अब इन्हें आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी दबाव में मोदी सरकार? ट्रेड डील पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बीजेपी ने आरोपों को बताया भ्रामक

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

23 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

1 hour ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

1 hour ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

2 hours ago