देश

बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार: JDU के 16 मंत्री, बीजेपी के कितने? प्रदेश अध्यक्ष ने एक-एक कर गिनवाए सारे नाम!

Bihar cabinet expansion: बिहार में नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को कुर्सी संभाले लगभग 20 दिन से ज्यादा हो गए हैं. जिसके बाद अब कल (7 मई) उनके मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कल हमारे 16 मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं. हालांकि, यह शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा.

JDU के 16 मंत्री तो बीजेपी के कितने?

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार गुरुवार (7 मई) को होने वाला है. इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के तहत पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान को सजाया जा रहा है. इसी बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने हिस्से से 16 मंत्रियों को शामिल करने की मांग रखी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “पहले ही तय हो चुका है कि हमारे 16 रहेंगे. वैसे इस पर हमारे सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ही फैसला लेते हैं. अन्य लोगों से भी विचार-विमर्श करेंगे. निर्णय हमारे नेता ही लेते हैं.” सूत्रों के अनुसार, बिहार में B टीम से A टीम का सफर तय करने वाली बीजेपी को मंत्रीमंडल विस्तार में 12 मंत्री पद दी जा सकते हैं.

नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी लेंगे शपथ

सम्राट सरकार में संभावित मंत्रियों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP ministers list) की तरफ से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, राम कृपाल यादव और संजय सिंह के नाम सामने आ रहे हैं. वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU ministers list) की ओर से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत और निशांत कुमार को जगह मिल सकती है.

सहयोगी दल भी पीछे नहीं हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से संजय सिंह और संजय पासवान के मंत्री बनने की संभावना है, और इनके नाम मुख्यमंत्री को भेजे जा चुके हैं. इसके अलावा जीतन राम मांझी के गुट के नेता भी शामिल हो सकते हैं.


ये भी पढ़ें: BJP की बंगाल फतह का ‘साइलेंट मास्टरमाइंड’! 1.75 लाख बैठकें और 5000 शाखाएं; जानें RSS के चक्रव्यूह में कैसे फंस गई TMC?


दिग्गजों का होगा जमावड़ा

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब 11:30 बजे पटना पहुंचने की संभावना है और शपथ ग्रहण दोपहर 12:10 बजे शुरू हो सकता है. इससे पहले अमित शाह एक दिन पहले पटना पहुंचकर मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे सकते हैं. इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. एनडीए के कई सहयोगी दलों के नेता, जिनमें नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी भी शामिल हैं, मौजूद रहेंगे. इसके अलावा एनडीए के सभी सांसद, केंद्रीय मंत्री और सहयोगी दल जैसे लोजपा (रामविलास), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

बता दें कि, पिछले महीने नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ JDU के बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री बने.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

10 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

13 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

26 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

40 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

53 minutes ago