प्रयागराज में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा और तकनीकी विकास को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने साफ कहा कि किसी भी देश की सुरक्षा, शांति और आर्थिक प्रगति तभी मजबूत हो सकती है जब उसके पास अपनी पर्याप्त ताकत और क्षमताएं हों.
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जो भी रक्षा और रणनीतिक क्षमताएं विकसित कर रहा है, उनका उद्देश्य किसी पर हमला करना नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा को मजबूत बनाना है.
अपने संबोधन में सीएम योगी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की जमकर सराहना की और कहा कि देश अब तेजी से इस दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि अत्यधिक विदेशी निर्भरता सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकती है. उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति का उदाहरण देते हुए कहा कि यह हमें आत्मनिर्भरता की अहमियत समझाता है.
उन्होंने बताया कि भारत अब 50,000 करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, जो देश की बढ़ती क्षमता का संकेत है.
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. राज्य के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह नोड्स में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं.
उन्होंने बताया कि यहां ब्रह्मोस मिसाइल, छोटे हथियार, गोला-बारूद, सैन्य कपड़े और अत्याधुनिक उपकरण बनाने वाले कई उद्योग स्थापित हो रहे हैं. सरकार उद्योगों को हर संभव सहायता दे रही है ताकि यूपी देश का मजबूत डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बन सके.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब 21,000 से ज्यादा स्टार्टअप सक्रिय हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश ने ‘बीमारू राज्य’ की छवि को पीछे छोड़कर विकास के नए इंजन के रूप में पहचान बनाई है. उन्होंने जोर दिया कि मजबूत कानून-व्यवस्था और “जीरो टॉलरेंस नीति” की वजह से ही राज्य में निवेश बढ़ा है और बड़े पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं.
सिम्पोजियम में 284 कंपनियों और उद्योग भागीदारों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया. यहां आधुनिक रक्षा तकनीकों और उपकरणों को दिखाया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया. सेना अधिकारियों ने भी इस आयोजन की सराहना की और कहा कि उद्योग, शिक्षा और रक्षा क्षेत्र का सहयोग आने वाले समय में भारत को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाएगा.
सीएम योगी ने प्रयागराज को सिर्फ ऐतिहासिक और धार्मिक शहर ही नहीं, बल्कि तकनीक और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही. उन्होंने इस आयोजन के लिए सेना और सभी साझेदार संस्थाओं का धन्यवाद भी किया.
यह भी पढ़ें: ‘मतगणना नहीं, मनगणना हो रही’, अखिलेश ने 2027 में जीत का किया दावा, आईपैक से तोड़ा करार
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…