देश

Bihar Cabinet Expansion: चुनाव से पहले भाजपा की तैयारी…. कैबिनेट विस्तार में 7 मंत्रियों को मिल सकती है जगह…सभी BJP कोटे से

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 28 फरवरी से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. संभावना है कि इससे पहले बिहार कैबिनेट का का विस्तार और फेरबदल हो सकता है. संभावना है कि कुल 7 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है. वहीं बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की जगह कैबिनेट में दूसरे चेहरे को जगह मिल सकती है.

इसको लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बातचीत हो रही है सूत्र बता रहे हैं कि कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत चल रही है. बुधवार शाम 4 बजे कैबिनेट विस्तार होने की संभावना है.

राजस्व मंत्री दिलीप जयसवाल ने दिया इस्तीफा

ताजा जानकारी के अनुसार, बिहार सरकार के राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जयसवाल अपने मंत्री के पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है. मंत्री बनने के बाद दिलीप जयसवाल को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था.अब एक व्यक्ति एक पद के आधार पर पार्टी ने फैसला लिया है की दिलीप जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेगें इसलिए उन्होंने आज अपने मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. दिलीप जयसवाल का इस्तीफा CM Nitish ने स्वीकार कर राज भवन को भेज दिया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिन मंत्रियों के पास दो विभाग हैं, उनसे एक विभाग वापस लिया जाएगा ताकि नए मंत्रियों को स्थान दिया जा सके. यह प्रक्रिया कैबिनेट विस्तार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगी. भाजपा कोटे से 3 विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. वहीं एक-दो लोगों को मंत्रिमंडल से हटाया भी जा सकता है.

6 मंत्रियों की सीट खाली है

पार्टी नेताओं के अनुसार 30 सदस्यीय बिहार मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री सहित कुल 15 मंत्री हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. इसलिए दिलीप जायसवाल मंत्री पद छोड़ दिया है. पार्टी ने जिन नामों पर चर्चा की उसमें नवल किशोर यादव को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके अलावा जीवेश कुमार और अनिल शर्मा में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है. जबकि महिला कोटे से कविता देवी को मंत्री बनाया जा सकता है.

बिहार कैबिनेट के पास अभी 6 मंत्रियों का पद खाली है. सुत्रों के अनुसार, मंत्रालय बंटवारे में बीजेपी कोटे से 3 और जेडीयू कोटे से 2 को जगह दी जाएगी. वर्तमान में BJP से 15, JD(U) से 13, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी HAM(S) से 1 और 1 निर्दलीय विधायक मंत्री है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

मेष राशि वालों की किस्मत लेगी नई करवट! नौकरी, धन और प्रेम जीवन में आज क्या होगा खास?

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…

8 minutes ago

वृषभ राशि वालों के लिए आज खुलेगा तरक्की का रास्ता? धन, नौकरी और रिश्तों में क्या मिलेगा खास संकेत

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत, स्थिरता…

8 minutes ago

सिंह राशि वालों की चमकेगी किस्मत? करियर, धन और लव लाइफ को लेकर जानें आज के बड़े संकेत

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास, नेतृत्व…

8 minutes ago

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास! करियर में नए मौके, धन और रिश्तों में क्या होगा बदलाव?

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में…

8 minutes ago