देश

Bihar: अपनी तारीफ सुनकर इतना खुश हुए CM Nitish Kumar कि बीच भाषण में छू लिए भाजपा नेता के पैर

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का पैर छूकर उनका अभिनंदन किया.

दरअसल, पटना सिटी में नोजर घाट पर स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आयोजन का नेतृत्व पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर मंदिर की व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्य को लेकर विशेष निर्देश दिए थे, जिसके लिए आरके सिन्हा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया.

सोशल मीडिया पर वायरल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरके सिन्हा के धन्यवाद का जवाब देते हुए उनके पैर छूकर सम्मान प्रकट किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सीएम के निर्देश पर ही मंदिर का पुनर्निर्माण संभव हुआ

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा मंच से कह रहे थे कि सीएम नीतीश कुमार का मंदिर पर विशेष ध्यान है. सीएम नीतीश कुमार के विशेष दिशा-निर्देश के बाद इस मंदिर में व्यवस्था ठीक की जा रही है. उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर ही मंदिर का पुनर्निर्माण संभव हुआ. इसके बाद, नीतीश कुमार अपनी जगह से उठकर आरके सिन्हा की ओर बढ़े और उनका पैर छू लिया. इस दौरान आरके सिन्हा ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की और सीएम नीतीश कुमार के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें गले लगाने की कोशिश की.

पीएम मोदी का भी छू चुके हैं पैर

इससे पहले नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी पैर छुए थे. लोकसभा चुनाव के बाद संसद में एनडीए नेताओं की बैठक के दौरान बिहार के मुख्‍यमंत्री ने पीएम मोदी के पैर छुए थे. हालाकि, इस दौरान पीएम मोदी ने उन्‍हें रोकने की कोशिश की थी. उस वक्त कई लोगों ने सीएम के इस कदम की कड़ी आलोचना भी की थी.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

10 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago