देश

जामिया मिलिया इस्लामिया सिखाएगा योग

जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने योग से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू किए (JMI Yoga Course) हैं. योग प्रोग्राम के तहत जामिया विश्वविद्यालय में छात्रों को योग संबंधित कोर्स कराए जाएंगे. योग से जुड़ा जामिया का यह एक सर्टिफिकेट कोर्स है. रविवार को बाकायदा विश्वविद्यालय ने योग स्टडीज कार्यक्रम में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की.

प्रवेश परीक्षा हुई आयोजित

जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ने रविवार को बीएड (Distance Mode), एमटेक (M.Tech) और सर्टिफिकेट इन योग स्टडीज (Certificate in Yoga Studies) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की. व्यवस्था का मूल्यांकन करने के लिए कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ, कार्यवाहक रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने विश्वविद्यालय के जामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सैयद आबिद हुसैन सीनियर स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया.

29 अभ्यर्थी योगा कोर्स की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए

कुलपति और रजिस्ट्रार ने प्रवेश परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से बातचीत भी की और उनके प्रश्नों का समाधान भी किया. जामिया मिलिया इस्लामिया के बीएड कार्यक्रम के लिए कुल 1,211 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 1,046 उम्मीदवारों ने रविवार को प्रवेश परीक्षा में भाग लिया. वहीं, एमटेक. कार्यक्रम में प्रवेश परीक्षा में 54 में से 46 आवेदकों ने भाग लिया. इसके अतिरिक्त, योगा स्टडीज में सर्टिफिकेट के लिए 36 आवेदकों में से 29 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए.

16वें कुलपति बने हैं प्रोफेसर मज़हर आसिफ़

प्रोफेसर मज़हर आसिफ़ ने हाल ही में जामिया मिलिया इस्लामिया के 16वें कुलपति (JMI V.C Prof. Mazhar Asif) के तौर पर कार्यभार ग्रहण किया. कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नए कुलपति का कहना था कि वह आलोचनाओं का स्वागत करते हैं. जामिया अपने बेहतरीन शिक्षण कार्यों और रिसर्च के लिए जाना जाता है. हाल ही में जामिया मिलिया इस्लामिया में दीपावली को लेकर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान हंगामा हुआ था. इस घटना पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा था कि यह पूरी तरह से प्रायोजित घटना थी और इसमें कुछ बाहरी तत्वों का हाथ था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

52 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

53 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago