कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने की खुदकुशी.
बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है. शकील अहमद खान के बेटे ने पटना के सरकारी आवास पर खुदकुशी की. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और छानबीन में जुट गई है.
शकील अहमद खान के बेटे का नाम अयान था और उसकी उम्र 18 साल थी. अयान ने सचिवालय थाना इलाके में स्थित अपने पिता के सरकारी फ्लैट में आत्महत्या की. वहीं शकील अहमद अभी बिहार में नहीं हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस ने फॉरेंसिक की टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया है.
यह भी पढ़ें- सोनभद्र में हुए सड़क हादसे पर CM Yogi ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, समुचित उपचार के दिए निर्देश
कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे की मौत पर शोक जताते हुए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, इस दुखद सूचना से काफी आहत हूं. डॉ. शकील अहमद मेरे मित्र हैं और उनके बेटे की इस तरह से जाना परिवार के लिए पीड़ादायक है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…