Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सोनभद्र में हुए सड़क हादसे पर CM Yogi ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की, समुचित उपचार के दिए निर्देश

सोनभद्र में स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ. तेज रफ्तार टेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रहे क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार सवार चार लोगों सहित कुल 6 की मौत हो गई है.

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बड़ा हादसा हुआ है. स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर ये हादसा हुआ. तेज रफ्तार टेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रहे क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज रफ्तार से हुई कि क्रेटा 10 फीट उड़ते हुए एक घर में घुस गई. इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों सहित कुल 6 की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. उनकी हालत इतनी खराब थी कि जिला अस्पताल से तीनों को वाराणसी रेफर करना पड़ा है.

मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी 6 शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा है. मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. इस घटना के बाद जिले के एसपी अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे.

हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान

जनपद सोनभद्र में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया. सीएम योगी ने ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital