देश

बिहार में 400 की सूची तैयार! DGP ने बताया लाइन में 1208; जानिए आगे क्या होगा?

Bihar News: विधानसभा चुनावों में NDA को मिली प्रचंड बहुमत के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनकी इस सरकार ने सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय का जिम्मा मिलने के बाद से पुलिस एक्शन में है. पिछले दिनों एक बदमाश का एनकाउंटर करने के बाद अब पुलिस विभाग अपराधियों के साथ-साथ माफियाओं की लिस्ट बनाने में लगा है. गुरुवार को खुद डीजीपी विनय कुमार (Bihar DGP Vinay Kumar) ने इस संबंध में बयान दिया है और बताया कि कई लोगों की लिस्ट कोर्ट को दी  जा चुकी है. वहीं कई की सूची अभी तैयार की जा रही है.

कोर्ट पहुंची लिस्ट, अभी भी काम जारी (List Of Mafia In Bihar)

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि 400 माफियाओं की सूची बनाकर पूरे कागजात के साथ न्यायालय को सौंप दिया गया है. न्यायालय का आदेश आते ही सभी 400 लोगों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. इस सूची में भू माफिया, बालू माफिया और कई बड़े अपराधियों का नाम शामिल है.

इतना ही नहीं डीजीपी विनय कुमार ने आगे बताया कि 1208 लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है, जिनमें भू माफिया, अपराधी,और बालू माफिया है. उनकी भी पूरे कागजात को न्यायालय को सौंपा जाएगा और न्यायालय का आदेश प्राप्त होते ही 1200 लोगों का भी संपत्ति जब्त कर लिया जाएगा.

2000 स्कूटी खरीदेगी Bihar Police

इव टीचिंग स्क्वाड के गठन पर डीजीपी ने कहा कि निश्चित तौर पर इसका फैसला हो गया है. उन्होंने कहा कि स्कूल कॉलेज के बाहर किसी हालत में छेड़खानी ना हो इसको लेकर के पुलिस 2000 स्कूटी खरीदने जा रही हैं. इन पर जो पुलिसकर्मी होंगे उनका यही काम रहेगा कि वह कॉलेज स्कूल के आसपास तैनात रहेंगे और जो लोग इस तरह का घटना करेंगे उनके खिलाफ कानूनी और कठोर कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: क्यों खतरे में नहीं है संविधान? जानिए पूर्व CJI बीआर गवई का जवाब

बिहार में खत्म होगा माफियाओं का राज

विनय कुमार कहा की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला यह भी लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा. माफियाओं का राज खत्म किया जाएगा और कानून व्यवस्था को लेकर जो भी कुछ करना हो वह किया जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

3 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

9 minutes ago

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

35 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

42 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

43 minutes ago