मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को नोएडा के दौरे पर पहुंचे और उन्होंने जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया.दोपहर 12.50 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से एयरपोर्ट पहुंचे सीएम ने एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रैली स्थल और एयरपोर्ट उद्घाटन से जुड़े सभी इंतजामों की भी निगरानी की.
समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से नोएडा के सेक्टर 113 स्थित हेलीपैड पहुंचे, जहां वे दोपहर 2.35 बजे उतरे.इसके बाद दोपहर 2.50 बजे उन्होंने सेक्टर 50 स्थित मेदांता अस्पताल का उद्घाटन किया.
उद्घाटन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीएम योगी शाम 3.50 बजे दिल्ली के भारत मंडपम के लिए रवाना हुए.
नोएडा पुलिस और प्रशासन ने सीएम के दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है. सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी की कंपनियां तैनात की गई हैं, साथ ही पूरे रूट पर निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: अयोध्या श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर फहरा भगवा ध्वज, सीएम योगी बोले-‘यह नए युग की शुरुआत…’
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…