देश

“दारोगा बनकर पत्नी को छोड़ा? तो नौकरी भी जाएगी”- बिहार DGP विनय कुमार की पुलिसकर्मियों को दोटूक

Bihar DGP Vinay Kumar: बिहार में फैली सामाजिक बुराइयों से पुलिस प्रशासन भी अछूता नहीं है. आए दिन दहेज से लेकर अन्य प्रकार की खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसे मामलों पर बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार बिफर पड़े. उन्होंने उन पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो कानून की रक्षा ना कर खुद गलत कामों में फंसे हुए हैं, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ये संदेश विनय कुमार ने पटना में आयोजित एक बैठक में दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अब सामाजिक बुराइयों और अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है.

पटना के पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी थीम ‘जेंडर बेस्ड वायलेंस’ (लिंग के आधार पर उत्पीड़न) थी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए DGP विनय कुमार ने कहा,”जो लोग शादी के बाद दारोगा बनने पर पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करते हैं, उन्हें नौकरी में रहने का कोई अधिकार नहीं है.”

ऐसे पुलिसकर्मियों को विभाग से जाना होगा बाहर

उन्होंने कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसे कामों में संलिप्त पाया जाता है तो उसे पुलिस विभाग से बाहर कर दिया जाएगा.

DGP विनय कुमार ने आगे कहा कि बिहार पुलिस के कुछ जवान घरेलू हिंसा, दहेज और महिलाओं के खिलाफ हिंसा में संलिप्त पाये गए हैं. ऐसे पुलिसकर्मियों की विभाग में कोई जगह नहीं है. पुलिस विभाग ऐसे मामलों को लेकर काफी गंभीर है.

1000 से ज्यादा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

उन्होंने बताया कि अबतक 1000 से अधिक दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई पुलिसकर्मी नशा करते या समाज में गलत उदाहरण पेश करते पाया जाता है तो उसे पुलिस की सेवा छोड़ देनी चाहिये. DGP ने पुलिस को समाज में सुधार का काम करने वाला बताया ना कि समाज को खराब करने वाला.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान बना ‘डेथ जोन’! खैबर पख्तूनख्वा में नहीं थम रहा कत्लेआम; आसिम मुनीर की नाक के नीचे कौन बिछा रहा है लाशें?

वहीं महिला थानों को डीजीपी ने निर्देश दिया कि वो सिर्फ थानों में बैठकर शिकायत का इंतजार ना करें. महिला पुलिस को पंचायतों और गांवों में जाकर जागरूकता फैलाने का काम करना चाहिये. विनय कुमार ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को कानून का नहीं बल्कि समाज की सोच बताया. उन्होंने कहा कि जबतक लोग जागरूक नहीं होंगे तबतक समाज से इस प्रकार की बुराइयों का अंत नहीं हो सकता.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

18 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

23 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

51 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

1 hour ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

1 hour ago