देश

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में गोली मारने की चेतावनी

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें लिखा गया है कि ’24 घंटे के अंदर गोली मार दी जाएगी.’ इस गंभीर धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस और साइबर सेल ने शुरू की जांच

धमकी भरा यह मैसेज उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर भेजा गया है. मैसेज में न सिर्फ हत्या की धमकी दी गई है, बल्कि अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है. सम्राट चौधरी ने इस धमकी की जानकारी तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को दी, जिसके बाद मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पटना पुलिस और स्पेशल ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर सेल को भी एक्टिव कर दिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोबाइल नंबर और मैसेज की टेक्निकल जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि धमकी कहां से और किसने भेजी है.

इस बीच सम्राट चौधरी ने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और उनका काम और सेवा लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा, ‘यह लोकतंत्र है, यहां विचारों का विरोध हो सकता है लेकिन हिंसा और धमकी का कोई स्थान नहीं है.’

बिहार सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

बिहार सरकार ने डिप्टी सीएम की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, उन्हें अब अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मुहैया कराया गया है. वहीं, इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है. कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस का कहना है कि जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


ये भी पढ़े: Bihar Elections 2025: प्रशांत किशोर ने चिराग पर कसा तंज, कहा- बढ़ते अपराध की इतनी चिंता, तो NDA से अलग हो जाएं


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महिला, SC-ST उद्यमियों को नई ताकत: मोदी सरकार ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5 साल और बढ़ाया, 2.5 लाख नए लाभार्थियों का लक्ष्य

मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…

1 hour ago

यूपी पुलिस के जवानों को योगी सरकार की बड़ी राहत, सिपाही से दरोगा बने पुलिसकर्मियों का माफ होगा 8 लाख का बॉन्ड

UP Police Constable: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के 2025 बैच के उन उपनिरीक्षकों…

3 hours ago