बिहार में जेल में बंद प्रत्याशी
Bihar Election Jail Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रणभूमि इस बार जेल की सलाखों के पीछे से भी गरम है. मोकामा में हुई दुलारचंद यादव की हत्या के बाद JDU नेता यानी NDA के उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया. उसके बाद से ही उनके प्रचार के लिए ललन सिंह, सम्राट चौधरी कूट पड़े. बीजेपी पर आरोप लगा की वह अपराधियों को बढ़ावा दे रही है. हालांकि, सच तो यह है कि इस चुनावी दलदल में कोई दूध का धुला नहीं है. ऐसा इसलिए नहीं की NDA अनंत सिंह का समर्थन कर रही है. बल्कि, इसलिए की वह अकेले उम्मीदवार नहीं है जो जेल से चुनाव लड़ रहे हैं और आला नेता उनके लिए वोट मांग रहे हैं. महागठबंधन और RJD की लिस्ट तो इससे लंबी है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) में कुछ उम्मीदवार जेल में बंद हैं या प्रचार के दौरान पकड़े गए हैं. इसके बाद भी वह चुनाव लड़ रहे हैं. इससे पार्टियों पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा. पार्टियां उनके लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं. सबसे खास बात यह कि इसमें NDA और महागठबंधन दोनों शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: इधर बिहार में चुनाव, उधर कर्नाटक में खेल की सुगबुगाहट! सिद्धरमैया के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
चुनावों में पार्टियों को बाहुबलियों की जरूरत होती है. चुनाव जीतना उनके लिए प्रथम प्राथमिकता होती है. इस कारण वह दागियों पर दांव लगाने से पीछे नहीं हटते हैं. हालांकि, हमारे देश के कानून में भी ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से नहीं रोका गया है. भारत के कानून में जेल में बंद व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है बशर्ते दोषी न ठहराया गया हो और उसे 2 साल या उससे ज्यादा सजा न मिली हो.
ये भी पढ़ें: सिर्फ नाश्ता नहीं हेल्थ बूस्टर है पोहा, जानिए खाने सही तरीका
एक ओर जहां राजद (RJD) के सुप्रीमो लालू यादव स्वयं रंगदारी के आरोप में जेल में बंद रीतलाल यादव के लिए रोड शो कर रहे हैं. वहीं NDA भी हत्या के आरोपी बाहुबली अनंत सिंह के लिए मैदान में डटी हुई है. सत्येंद्र साह जैसे उम्मीदवार तो नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तार हुए हैं. हालांकि, उन्हें पार्टी का पूरा समर्थन हासिल है. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जेल में बंद प्रत्याशियों का मैदान में होना एक बार फिर भारतीय राजनीति के अपराधीकरण को उजागर करता है. बड़े नेताओं का प्रचार करना यह दिखाता है कि पार्टियों के लिए आपराधिक रिकॉर्ड से अधिक वोट बैंक और जीत की संभावना मायने रखती है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…