देश

Weather Update: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक ठंड ने ली एंट्री, बढ़ी ठिठुरन और कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. हल्की गुलाबी ठंड के बाद अब सर्द हवाएं अपना असर दिखाने लगी हैं. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सुबह-शाम की ठिठुरन महसूस की जा रही है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट होगी, जिससे कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी.

दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा

दिल्ली-NCR में बीते 24 घंटे में हुई हल्की बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया है. जहां एक तरफ बूंदाबांदी से हवा में नमी बढ़ी है, वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को अब सर्दी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ठिठुरन बढ़ने की चेतावनी जारी की है.

हालांकि, प्रदूषण अब भी दिल्ली वालों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है. बारिश के बावजूद हवा की क्वालिटी में खास सुधार नहीं दिखा है और लोग सांस लेने में परेशानी महसूस कर रहे हैं. IMD के अनुसार, 6 से 10 नवंबर के बीच तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस होगा.

यूपी-बिहार में गिरता तापमान

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी ठंड धीरे-धीरे दस्तक दे चुकी है. सुबह-सुबह कोहरे की चादर छाने लगी है, जिससे विजिबिलिटी घट गई है और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ रही है.

लखनऊ में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन कई जिलों में हल्की धुंध बनी रह सकती है. बिहार में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं कई इलाकों में सुबह के समय गाढ़ा कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बिहार में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार का पॉल्यूशन से निपटने के लिए सख्त एक्शन प्लान, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और इंडस्ट्रीज पर सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है और लोगों को शीतलहर का असर महसूस होने लगा है. देहरादून और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है.

पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश और बर्फबारी से यातायात प्रभावित हो सकता है. अगले 24 घंटों के लिए IMD ने बारिश और ठंड दोनों का अलर्ट जारी किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago