उत्तर प्रदेश

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक निवास शेरपुर गांव, सोमवार को किया जाएगा अंतिम संस्‍कार

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का शनिवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनका पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव शेरपुर कला पहुंचा, जहां सोमवार (27 अक्टूबर) को उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा.

राजेश राय पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे. शनिवार सुबह उन्‍हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, तो उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. राजेश राय के निधन से उनके परिवार, मित्रों और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक छा गया है.

सहारा इंडिया परिवार से रहा लंबा जुड़ाव

राजेश राय का सहारा इंडिया परिवार से भी लंबा जुड़ाव रहा. उन्होंने जीवन भर सामाजिक सहयोग और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, जिससे उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता था. उनके असामयिक निधन से भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क परिवार के साथ-साथ मीडिया जगत और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राजेश राय की मृत्य पर शोक जताया है. इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

पैतृक गांव शेरपुर कला में होगी अंत्‍येष्टि

स्वर्गीय राजेश राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर जिले की मोहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर कला गांव के निवासी थे. वे लंबे समय से अपने पैतृक गांव में रह रहे थे और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. उनकी सरलता और उदार व्यक्तित्व के कारण वे समाज में बेहद लोकप्रिय थे. उनके अनुयायी और शुभचिंतक उन्हें 27 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव शेरपुर कला में अंतिम विदाई देंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

14 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

15 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago