देश

‘मुझे सम्मान की चिंता नहीं’, चिराग पासवान ने लगाया चुनावी ‘मौसम’ के कयासों पर विराम; नित्यानंद राय से मिलकर क्या बोले?

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की गर्मा का पारा अब धीरे-धीरे चरम पर पहुंच गया है. एक ओर जनसुराज ने अपने 51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. वहीं दूसरी ओर NDA में अभी शेयरिंग को लेकर ही पेंच फंसा हुआ है. इसमें सबसे अहम रोल चिराग पासवान (Chirag Paswan) निभा रहे हैं. इसी चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए कल वो दिल्ली आए थे. अब उनकी बैठक बीजेपी नेता और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के साथ हुई. बैठक के बाद पासवान ने बड़ा बयान देकर बिहार चुनाव से सभी मौसमी कयासों पर विराम लगा दिया है.

बता दें चिराग पासवान 35 सीटों की मांग कर रहे हैं. हालांकि, NDA और बीजेपी के भीतर इसे लेकर बात नहीं बन रही है. इसी कारण से गठबंधन ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम तय नहीं किए हैं. चिराग पासवान अपने उसी मांग पर चर्चा करने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं.

चिराग पासवान और नित्यानंद राय की बैठक (Chirag Paswan Nityanand Rai Meeting)

दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और चिराग पासवान की बैठक हुई. इसके बाद चिराग ने मीडिया से बात की और बैठक को लेकर किए गए सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अंतिम दौर की बातचीत चल रही है. जल्द सीटों का ऐलान किया जाएगा. हमारी बात बहुत सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है. अभी भी अच्छी बात हुई है. चिराग से जब सम्मान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा मुझे अपने सम्मान की चिंता नहीं है. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है वहीं मेरे सम्मान को कोई हानि नहीं है.

ये भी पढ़ें: बुर्का-नकाब बैन! संसद में पेश हुआ बिल, लगेगा लाखों का जुर्माना; मस्जिदों की फंडिंग पर तलवार

सीटों में नजर आएगा संवाद का असर

बता दें बीते रोज ही चिराग पासवान दिल्ली आए थे. उनके राजधानी आने के बाद नित्यानंद राय दो बार उनके घर पहुंच चुके हैं. पहली बार उन्होंने मंत्रालय को कई काम बताया था. दूसरी बार जब वा पासवान के घर पहुंचे तो उन्होंने कहा था कि वह उनकी माता से आशीर्वाद लेने आए थे. हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि इस दौरान चिराग पासवान घर पर मौजूद नहीं थे. खैर अब देखना होगा कि दोनों नेताओं में क्या बात हुई है. इसकी झलक प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के साथ ही दिखेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

54 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago