Karwa Chauth Wishes: करवा चौथ भारतीय संस्कृति का एक ऐसा अनोखा त्योहार है जो प्रेम, निष्ठा और वैवाहिक बंधन प्रतीक है. यह दिन हर विवाहित महिला के लिए खास होता है. वह अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती है.
सास अपनी बहू को आशीर्वाद के साथ पारंपरिक व्यंजन देती हैं. दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को महिलाएं सुंदर कपड़े पहनकर सजती हैं, हाथों में मेंहदी लगाती हैं और परिवार के साथ करवा चौथ की पूजा करती हैं. पूजा के बाद चांद निकलने इंतज़ार रहता है. जैसे ही चांद निकलता है, महिलाएं छलनी से चांद को देखती हैं, आरती करती हैं और फिर अपने पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं.
यह पूरा दिन न सिर्फ श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है बल्कि एकता, परिवार और रिश्तों के स्नेह का भी उत्सव है. करवा चौथ केवल उपवास का त्योहार नहीं बल्कि यह विश्वास और प्रेम का प्रतीक है जो पति-पत्नी के रिश्ते को और गहरा बनाता है.
अगर आप भी इस अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो यहां कुछ सुंदर Karwa Chauth Wishes और Quotes हैं जिन्हें आप सोशल मीडिया, मैसेज या कार्ड में शेयर कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखना होगा संयम, पढ़ें 12 राशियों का आज का हाल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेन्द्र शाह अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के…
Raipur Newborn Baby Trafficking Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने…
रायबरेली के शालीमार पैलेस में बरीक्षा कार्यक्रम के दौरान पूजा करा रहे पुजारी की अचानक…
Sultanpur Murder Case: सुल्तानपुर के इमिलिया कलां गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय…
Pakistani Citizen Held in Arnia Sector Jammu: जम्मू के अरनिया सेक्टर में BSF ने 20…
Pakistani Citizen Detained: जम्मू के अरनिया इलाके के सई क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के…