बिहार में मौसम साफ होने के बाद रविवार को एक बार फिर विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे और एक चुनावी सभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने राजद के शासनकाल की याद कराते हुए उसे जंगलराज बताया. उन्होंने कहा कि ‘जंगलराज’ वाले कपड़ा और चेहरा बदलकर लोग फिर से आ रहे हैं.
बता दें बिहार में 2 चरणों में मतदान होना है. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी और उसके बाद 11 नवंबर को जनता दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी. अंत में 14 नवंबर को मतपेटियां खुलेंगी और परिणाम सबके सामने होंगे.
मुजफ्फरपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपना वोट किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए मत दीजिएगा, बल्कि अपना वोट बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए दीजिएगा. उन्होंने कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी के राज में बिहार का जो पतन हुआ, वही जंगलराज वाले कपड़े, चेहरा और भेष बदलकर फिर से आ रहे हैं. यहां के लोग अगर फैसला कर लें कि एनडीए को विजयी बनाना है, तो बिहार में जंगलराज को कोई नहीं ला सकता है.
अमित शाह ने लालू यादव और सोनिया गांधी को परिवारवाद को लेकर घेरते हुए कहा कि लालू यादव और सोनिया गांधी को देश की नहीं, अपने परिवार की चिंता है. लालू यादव चाहते हैं कि उनका बेटा सीएम बने और सोनिया गांधी चाहती हैं कि उनका बेटा पीएम बने. लेकिन, दोनों जान लें कि तेजस्वी न तो सीएम बन सकते हैं, न राहुल पीएम बन सकते हैं, क्योंकि जगह खाली नहीं है. बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं.
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि हमने घोषणा पत्र में यह तय किया है कि बिहार के एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी और हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनाया जाएगा. इसके अलावा, पीएम किसान के तहत किसानों को मोदी सरकार से मिलने वाली 6,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 9,000 रुपये किया जाएगा. बिहार सरकार 3,000 रुपये और जोड़ेगी और अब किसानों को सालाना 9,000 रुपये मिलेंगे. उन्होंने कहा कि 50 लाख गरीबों के पक्के मकान बनाए जाएंगे तथा गरीब छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…