देश

सुरक्षा का ‘अभेद्य’ चक्रव्यूह! 18 जिलों में शुरू हुआ मतदान; वोट डालने से पहले डालें एक नजर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का महासंग्राम आज पहले चरण के मतदान के साथ शुरू हो गया है. पटना समेत राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद और कड़े इंतज़ाम किए हैं.

पहले चरण का विस्तृत चुनावी परिदृश्य

पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता 1,314 प्रत्याशियों (1192 पुरुष और 122 महिला) के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे. 121 सीटों में से 102 सामान्य सीटें हैं, जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

  • कुल सीटें: 121
  • कुल मतदाता: 3,75,13,302
  • कुल प्रत्याशी: 1314 (पुरुष: 1192, महिला: 122)
  • कुल मतदान केंद्र: 45,341

सुरक्षा व्यवस्था: अभूतपूर्व तैनाती

पहले चरण के मतदान के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. लगभग साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी चुनावी ड्यूटी में तैनात किए गए हैं, जिनमें 1500 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र बल शामिल हैं. बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसएसबी, होमगार्ड, तथा अन्य राज्यों से आई रिजर्व बटालियनें भी तैनात की गई हैं. नेपाल सहित सभी जिलों की सीमाएं सील, दियारा क्षेत्रों में घुड़सवार दल तैनात किए गए हैं. सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है.

  • सुरक्षाकर्मियों की कुल संख्या (अनुमानित): 4.5 लाख
  • केंद्रीय बल: 1500 कंपनी
  • बिहार पुलिस कर्मी: लगभग 60,000
  • होमगार्ड और प्रशिक्षु सिपाही: 39,000 से अधिक
  • ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी: लगभग 1.5 लाख चौकीदार

पटना की व्यवस्था पर एक नजर

राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

  • कुल विधान सभा क्षेत्रों की संख्या- 14
  • कुल मतदान केन्द्रों की संख्या- 5,677
  • कुल निर्वाचकों की संख्या- 48,30,135
  • वेबकास्टिंग मतदान केन्द्रों की संख्या- 5,677 (सभी केंद्रों पर)
  • ईवीएम-वीवीपैट (रिजर्व सहित)- 6,808 बीयू, 6808 सीयू, 7,374 वीवीपैट
  • कुल क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या- 2,099
  • वीमेन-मैनेज्ड मतदान केन्द्रों की संख्या- 541
  • आदर्श मतदान केन्द्रों की संख्या- 49
  • मतदान दलों की संख्या (रिजर्व सहित)- 6,271

ये भी पढ़ें: मतदान से पहले क्या-क्या होता है बैन, नियम न मानने पर कितनी होती है सजा

मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर (रिजर्व सहित 386) तैनात किए गए हैं. साथ ही, भेद्य मतदान केंद्रों (481) और भेद्य टोलों (552) पर खास निगरानी रखी जा रही है. व्यवस्था बनाए रखने के लिए 565 सेक्टर दंडाधिकारी, 84 जोनल दंडाधिकारी, और 14 सुपर जोनल दंडाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago