Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का महासंग्राम आज पहले चरण के मतदान के साथ शुरू हो गया है. पटना समेत राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद और कड़े इंतज़ाम किए हैं.
पहले चरण का विस्तृत चुनावी परिदृश्य
पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता 1,314 प्रत्याशियों (1192 पुरुष और 122 महिला) के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद करेंगे. 121 सीटों में से 102 सामान्य सीटें हैं, जबकि 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.
- कुल सीटें: 121
- कुल मतदाता: 3,75,13,302
- कुल प्रत्याशी: 1314 (पुरुष: 1192, महिला: 122)
- कुल मतदान केंद्र: 45,341
सुरक्षा व्यवस्था: अभूतपूर्व तैनाती
पहले चरण के मतदान के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. लगभग साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी चुनावी ड्यूटी में तैनात किए गए हैं, जिनमें 1500 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र बल शामिल हैं. बिहार पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसएसबी, होमगार्ड, तथा अन्य राज्यों से आई रिजर्व बटालियनें भी तैनात की गई हैं. नेपाल सहित सभी जिलों की सीमाएं सील, दियारा क्षेत्रों में घुड़सवार दल तैनात किए गए हैं. सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है.
- सुरक्षाकर्मियों की कुल संख्या (अनुमानित): 4.5 लाख
- केंद्रीय बल: 1500 कंपनी
- बिहार पुलिस कर्मी: लगभग 60,000
- होमगार्ड और प्रशिक्षु सिपाही: 39,000 से अधिक
- ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी: लगभग 1.5 लाख चौकीदार
पटना की व्यवस्था पर एक नजर
राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.
- कुल विधान सभा क्षेत्रों की संख्या- 14
- कुल मतदान केन्द्रों की संख्या- 5,677
- कुल निर्वाचकों की संख्या- 48,30,135
- वेबकास्टिंग मतदान केन्द्रों की संख्या- 5,677 (सभी केंद्रों पर)
- ईवीएम-वीवीपैट (रिजर्व सहित)- 6,808 बीयू, 6808 सीयू, 7,374 वीवीपैट
- कुल क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या- 2,099
- वीमेन-मैनेज्ड मतदान केन्द्रों की संख्या- 541
- आदर्श मतदान केन्द्रों की संख्या- 49
- मतदान दलों की संख्या (रिजर्व सहित)- 6,271
ये भी पढ़ें: मतदान से पहले क्या-क्या होता है बैन, नियम न मानने पर कितनी होती है सजा
मतदान केंद्रों पर माइक्रो आब्जर्वर (रिजर्व सहित 386) तैनात किए गए हैं. साथ ही, भेद्य मतदान केंद्रों (481) और भेद्य टोलों (552) पर खास निगरानी रखी जा रही है. व्यवस्था बनाए रखने के लिए 565 सेक्टर दंडाधिकारी, 84 जोनल दंडाधिकारी, और 14 सुपर जोनल दंडाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

