चुनाव

पहले मतदान-फिर जलपान! मतदान से पहले तेजस्वी का खास संदेश, GEN-Z और महिलाओं से की सोच समझकर वोट करने की अपील

Tejashwi Yadav Message Bihar Chunav: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान शुरू होने से पहले राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार के मतदाताओं को लेकर एक खास अपील की है. उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र, संविधान और मानवीय हितों को लेकर वोट देने की बात कही है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें उन्होंने जोर देकर पहली बार वोट देने वाले युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों को सोच समझकर वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य तभी संवरेगा जब सभी मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे.

तेजस्वी ने एक्स पर अपलोड किये गए अपने वीडियो में कहा कि, बिहार के भाग्य विधाताओं को मेरा प्रणाम. आज मतदान करने का महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन आपको लोकतंत्र, संविधान और मानवीयता के हित को लेकर मतदान करना जरूरी है.

GEN-Z से की खास अपील

उन्होंने साझा किये गए वीडियो संदेश में पहली बार वोट डाल रहे GEN-Z, महिलाओं, किसानों और दूसरे प्रदेशों में रहने वाले प्रवासियों, छात्रों और मरीजों के परिजनों से मतदान करने की अपील की.

तेजस्वी ने कहा कि बिहार तभी खुशहाल होगा, जब सभी लोग अपने मत का प्रयोग करेंगे. यह आपका मत ही बिहार को उन्नति की ओर ले जाएगा. इसलिए बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए जरूर अपने मत का प्रयोग करें.

पहले मतदान बाद में काम-काज का संदेश

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ‘पहले मतदान याद से, बाकी सब काम-काज बाद में’ का संदेश दिया. उन्होंने इसके जरिये लोगों को पहले सबसे मतदान करने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: आज होगा आधे चुनाव का फैसला, तेजस्वी से अनंत सिंह तक… बिहार की इन 10 सीटों पर सबकी रहेगी नज़र

अधिकतर हॉट सीटों पर आज है चुनाव

गौरतलब है कि आज 6 नवंबर को बिहार के कुल 243 विधानसभा सीटों में से 121 सीटों पर चुनाव होने हैं. चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि बिहार के अधिकतर हॉट सीटों पर आज के दिन ही चुनाव होंगे. इसलिए ये चुनाव बिहार की राजनीतिक दशा और दिशा दोनों तय करेगी.

बिहार में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. जिसमें 122 सीटों पर चुनाव होंगे. जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago