देश

किसको लगा 65 वोल्ट का झटका? सीतामढ़ी में जमकर गरजे पीएम मोदी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अब प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. इसीक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है. पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है. चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, एनडीए को चुना है. बिहार की बहनों-बेटियों ने भी एनडीए की रिकॉर्ड जीत पक्की कर दी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आज सीतामढ़ी में जो माहौल देख रहे हैं, वो दिल को छूने वाला है. ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि कट्टा सरकार नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि आप लोगों ने अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है. यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है. मां सीता की इस पुण्य भूमि पर मैं आया हूं, ये भी बड़ा सौभाग्य है.

पुराने दिनों को किया याद

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे 5-6 साल पहले का आज का ही दिन याद आता है. वो तारीख थी 8 नवंबर, 2019, जब माता सीता की इस धरती पर मैं आया था और यहां से अगले दिन मुझे पंजाब में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए निकलना था. अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आना था. मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला रामलला के पक्ष में ही आए. जब सीता माता की धरती से प्रार्थना की जाए, वो कभी विफल नहीं जाती है. ऐसा ही हुआ, सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में ही फैसला दिया.

जनता से मांगा आशीर्वाद

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं, तो इतने उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है. मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा. ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा, आपकी संतानों का भविष्य क्या होगा. इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है.

राजद की जमकर हुई खिंचाई

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहता है, यह उनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ दिखाई देता है. आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए. आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं. राजद के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है, वो बच्चे कह रहे हैं कि वे रंगदार बनना चाहते हैं. बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं बन सकता, हमारा बच्चा इंजीनियर बनेगा, डॉक्टर बनेगा, वकील बनेगा, जज बनेगा.”

ये भी पढ़ें: NDA पांच पांडवों की तरह! अमित शाह ने बताया कितनी सीटों के साथ बनेगी बिहार की सरकार?

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज का मतलब है कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार और करप्शन. ये कुसंस्कार से भरे लोग हैं, ये कुशासन चाहते हैं. भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय और विकास का विश्वास दिया था, लेकिन जंगलराज आते ही बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया. राजद ने बिहार में विकास के पूरे माहौल ही खत्म कर दिया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

3 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

10 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

48 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago