देश

एक दिन में कैसे पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी हो गया बिहार चुनाव? ‘वो नाचेंगे’ से लेकर ‘लोकल गुंडा तक’; जानें क्या हुआ?

Bihar Election 2025: कुछ दिनों से सवाल किया जा रहा है था कि आखिर बिहार चुनाव 2025 में प्रचार करने के लिए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) क्यों नहीं आ रहे हैं, आखिर वो हैं कहां? उनके ही कई कार्यकर्ता तो लोकेशन मांगने लगे थे. अब कहीं जाकर देरी से ही सही राहुल गांधी प्रचार के लिए पहुंचे हैं. हालांकि, अपने पहले ही रैली में उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि पूरा मैच ही पीएम मोदी बनाय राहुल गांधी होता न जर आ रहा है. बीजेपी समेत NDA के सभी दल उनके बयान का विरोध कर रहे हैं और उनपर निशाना साध रहे हैं.

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) 2 चरणों में संपन्न होना है. पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को कराया जाएगा. वहीं दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. इसके बाद 14 नवंबर को सभी 243 सीटों का रिजल्ट देश के सामने होगा.

‘ पीएम मोदी नाचेंगे’

बुधवार को राहुल गांधी ने बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस का कैंपेन शुरू किया. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर कुछ तंज कसे. इसी को लेकर अब वो निशाने पर आ गए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ‘वो वोट के लिए कुछ भी करेंगे.’ इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर चुनाव चोरी का इल्ज़ाम लगाया और कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटर फ्रॉड किया. महाराष्ट्र-हरियाणा में चुनाव चुराए और बिहार में भी कोशिश करेंगे.

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा ‘मोदी को बोलो नाचने को, तो नाचेंगे…’ ये लोग तुम्हारा वोट चुरा रहे हैं. चुनाव की बीमारी खत्म करना चाहते हैं. मैं बता रहा हूं, महाराष्ट्र चुराया, हरियाणा चुराया, बिहार में भी पूरी कोशिश करेंगे…’

राहुल ने दिल्ली में यमुना के किनारे बने स्पेशल तालाब पर भी तंज कसा. कहा जाता है कि वहां गंदी यमुना की जगह फिल्टर्ड पानी वाला तालाब बनाया गया ताकि पीएम छठ पूजा कर सकें. राहुल ने मुजफ्फरपुर रैली में कहा, ‘यमुना वहां है ही नहीं… एक तालाब है. वो अपने स्विमिंग पूल में नहाने गए. यमुना से छठ पूजा से इनका कोई वास्ता नहीं.

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने तुरंत पलटवार किया और राहुल को लोकल गुंडा बता दिया. बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने एक्स पर लिखा ‘राहुल गांधी लोकल गुंडे की तरह बोलते हैं. उन्होंने बिहार और देश के हर गरीब का अपमान किया जो मोदीजी को वोट दिया. वोटर और लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाया!’ इतना ही नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों के साथ खड़े होने का इल्ज़ाम लगाया. गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा की रैली में राहुल की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: बिहार की ‘खतरनाक’ सीट! यहां तीसरी जीत है टेढ़ी खीर; क्या टूटेगा 70 साल का रिकॉर्ड?

NDA ने भी साधा निशाना

पीएम मोदी पर निजी हमले और राहुल गांधी के साथ ही महागठबंधन के बयानों पर NDA के सहयोगियों ने भी पलटवार किया. मंगलवार को समाजवादी आइकॉन कर्पूरी ठाकुर की विरासत खासकर ‘जननायक’ टाइटल को लेकर गर्म हुए मामले पर जीतन राम मांझी का बयान आया. उन्होंने कहा कि टाइटल जनता देती है, खुद नहीं लिया जाता. मांझी ने आरजेडी के तेजस्वी को भी ‘जननायक’ कहने पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव को भी यही टाइटल दे दिया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago