देश

Bihar Election 2025: महापर्व छठ के बाद बिहार के चुनाव प्रचार में आएगी तेजी, राहुल गांधी और प्रियंका भी मैदान में उतरेंगे

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान में अब 10 दिन से भी कम समय रह गया है. मंगलवार को महापर्व छठ की समाप्ति के बाद चुनाव प्रचार के और रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है. इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं.

बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक बिहार में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे. भाजपा के एक नेता की मानें तो पीएम मोदी 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर एवं छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. इसके उपरांत उनका दो नवंबर को बिहार आने का कार्यक्रम है. वे इस दिन पहले दो स्थानों पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद पटना में रोड शो करेंगे. भाजपा इसे प्रधानमंत्री के सबसे व्यापक चुनावी अभियान के रूप में देख रही है.

भाजपा ने रोड शो की तैयारियां तेज कर दी हैं. बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया.

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव साथ करेंगे सभा

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के सकरा और दरभंगा विधानसभा क्षेत्रों में महागठबंधन समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे. बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि इस चुनाव में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का यह पहला बिहार दौरा है और वे सकरा सुरक्षित विधानसभा के प्रत्याशी उमेश राम के समर्थन में पहली जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे दरभंगा में राजद और महागठबंधन के उम्मीदवार की सभा को संबोधित करेंगे.

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी भी चुनाव प्रचार करने बिहार पहुंचेंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने 16 दिनों तक बिहार में रहकर 1300 किमी की यात्रा की थी. इसके बाद विधानसभा चुनाव में उनकी पहली जनसभा महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित होगी.

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है. हालांकि, एआईएमआईएम भी एक अलग गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में है. प्रशांत किशोर की जन सुराज भी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पीएम मोदी के बाद चिराग पासवान भी बोले- नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे…मेरा लक्ष्य 2030 तक CM बनना है


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

7 minutes ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

1 hour ago

बीच सड़क पर हिमंता सरमा से युवक मांग बैठा आईफोन, असम CM का जवाब सुनकर हंस पड़े लोग, देखें- VIDEO

Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…

2 hours ago

UP Elections: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल होने का ऐलान

Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…

2 hours ago