उत्तर प्रदेश

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी पड़ी भारी, यूपी पुलिस के सामने ऐसे गिड़गिड़ाए शाकिर और तौसीफ

Home Guard Misbehavior In Meerut: उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में थाना देहली गेट पुलिस (Dehli Gate Police) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह घटना हाल ही की है, जब शाकिर और तौसीफ नामक इन युवकों ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी की थी.

पुलिस (UP Police Action) ने सोमवार को दोनों अभियुक्तों को छतरी वाले पीर के पास से गिरफ्तार किया. दोनों की उम्र क्रमशः 36 और 30 वर्ष बताई गई है. गिरफ्तारी के बाद इन आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे कान पकड़कर माफी मांगते दिख रहे हैं, जो पुलिस स्टेशन के परिसर में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में उनके पास एक पुलिस अधिकारी भी खड़ा है.

थाना देहली गेट पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 231/2025, धारा 132/352/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लोकेश प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संगम शर्मा और हेड कांस्टेबल नौशाद शामिल थे. पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा. यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों के प्रति दुर्व्यवहार को रोकने के लिए एक कड़ा संदेश देती है.

यह भी पढ़िए: Allahabad में अलकापुरी के पत्रकार एल.एन. सिंह की चाकू मारकर हत्‍या, हत्यारोपी को यूपी पुलिस ने गोली मारी

हरीश शर्मा

Recent Posts

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

7 minutes ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

20 minutes ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

41 minutes ago

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

55 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

1 hour ago