देश

Bihar Election : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों के खातों में भेजे पैसे

Bihar Election : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 1,11,19,949 पेंशनधारियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 12,27,27.38 लाख रुपए का हस्तांतरण किया.

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, पीरपैंती के विधायक ललन कुमार, कहलगांव के विधायक पवन कुमार यादव, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन अहसन और जिला परिषद उपाध्यक्ष डॉ. प्रणय कुमार मौजूद.

पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मिलते थे 400 रुपए प्रतिमाह

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि पूर्व में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 400 रुपए प्रतिमाह दिए जाते थे, जिसे अब बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है. यह बढ़ी हुई राशि जून 2025 से प्रभावी होगी. भागलपुर जिले के 3,16,000 लाभार्थियों के खातों में 34.84 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जाएंगे, और इसकी सूचना लाभार्थियों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- कौन थे हुल्लड़ मुरादाबादी? वो शख्‍स जिनकी रचनाएं सुनकर लोटपोट हो जाते थे लोग, समाज को भी दिखाया आईना

जीविका दीदियों का सरकार कर रही सहयोग

जिलाधिकारी ने जीविका समूह की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह ‘जीविका दीदियों’ को स्वावलंबी बनाने में सहयोग कर रही है, उसी तरह यह बढ़ी हुई पेंशन राशि पेंशनधारियों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी. उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई दी.

पीरपैंती के विधायक ललन कुमार ने कहा कि इस वर्ष के बजट सत्र में उन्होंने पेंशन राशि बढ़ाने की मांग उठाई थी, क्योंकि 400 रुपए की राशि अपर्याप्त थी. उनकी मांग पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया. उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे पेंशनधारियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया.

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगा बड़ा सहारा

जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 400 रुपए की जगह 1100 रुपए की पेंशन राशि समाज के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस राशि को भविष्य में और बढ़ाने पर विचार कर सकती है.

उन्होंने कहा,

“60 वर्ष की आयु के बाद जब व्यक्ति को परिवार से सहयोग की आवश्यकता होती है, तब यह पेंशन राशि उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता को बनाए रखने में मदद करती है.”

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘न्याय के साथ विकास’ के विजन को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वह पेंशन के रूप में हो या अन्य योजनाओं के माध्यम से. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर आयुक्त शुभम कुमार ने किया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 minute ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

35 minutes ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

45 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

1 hour ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

2 hours ago