देश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, उमस और धूप का ट्रिपल अटैक! IMD ने किया येलो अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोग इन दिनों मौसम की करवटों का मजा भी ले रहे हैं और थोड़ा परेशान भी हैं. एक तरफ बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है, तो दूसरी तरफ उमस ने दिन को फिर से चिपचिपा बना दिया है.

पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम को तो खुशनुमा कर दिया है, लेकिन साथ ही उमस भी लगातार बढ़ती जा रही है.

आज का मौसम कैसा रहेगा?

शनिवार, 12 जुलाई को भी मौसम का मूड कुछ वैसा ही रहेगा, न पूरी तरह धूप, न पूरी तरह बारिश. सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, सूरज भी झलक दिखाएगा.

यानी दिनभर कभी बारिश, कभी धूप और बीच-बीच में उमस,ये तीनों मिलकर पूरे दिल्ली-एनसीआर को घेरने वाले हैं.

दिल्ली में तापमान आज 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जो जुलाई के हिसाब से हल्की गर्मी मानी जा सकती है. लेकिन असली दिक्कत तापमान से नहीं, उस बढ़ती हुई उमस से है जो दिन को भारी और चिपचिपा बना देती है.

कहां-कहां हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के कई हिस्सों में बीती रात हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

कुछ इलाकों में तो रातभर बारिश रुक-रुक कर होती रही. अब आज भी दिनभर कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि कहीं-कहीं तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है.

येलो अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. यानी लोग सतर्क रहें क्योंकि तेज बारिश और तेज हवाएं दिन में कभी भी दस्तक दे सकती हैं.

हवाएं भी 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक का अहसास होगा.


ये भी पढ़ें- एयर इंडिया B787-8 दुर्घटना पर AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, इंजनों के अचानक बंद होने की जांच जारी


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago