देश

Bihar Election 2025: नालंदा में बोले राहुल गांधी, सीएम नीतीश का रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के पास है, जीते तो विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी यहां बनेगी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में गुरुवार (30 अक्टूबर) को लगातार दूसरे दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उतरे. यहां उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल पीएम नरेंद्र मोदी के पास है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज बिहार की सरकार पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और नागपुर से चल रही है. उन्होंने बिहार के लोगों को मेहनती बताते हुए कहा कि यहां के लोग सभी प्रदेशों में दिखाई देते हैं. बिहार के लोगों ने दुबई, बेंगलुरु, मुंबई जैसे कई शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को अपने खून-पसीने से बनाया है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बिहार में क्या कमी है कि बिहार के लोगों की यही ऊर्जा और क्षमता बिहार को बनाने में नहीं लग पा रही है?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बिहार में पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि यहां के युवा सपना देखते हैं और उन सपनों को पूरा करने के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करते हैं, लेकिन परीक्षा के पहले ही पेपर लीक हो जाता है. कुछ खास लोगों को परीक्षा के पहले पेपर मिल जाते हैं.

विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी नालंदा में बनेगी

सांसद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार के विकास के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि उन्होंने बिहार को बदल दिया है, लेकिन सच्चाई ये है कि बिहार में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. दिल्ली के एम्स में बिहार के लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है, जो यहां के अलग-अलग जिलों से वहां इलाज करवाने जाते हैं. उन लोगों का कहना होता है कि कोई बिहार के अस्पताल में इलाज करवाने जाता है, तो वह वापस नहीं आता है. यह बिहार का असली चेहरा है.

उन्होंने दिल्ली में यमुना के प्रदूषित होने की चर्चा करते हुए कहा कि एक तरफ मां यमुना बह रही हैं, जिनका पानी गंदा और प्रदूषित है, और दूसरी तरफ पीएम नरेंद्र मोदी के लिए तालाब में साफ पानी भरा गया, यानी दो हिंदुस्तान बन रहे हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गारंटी देते हुए कहा कि जिस दिन महागठबंधन की सरकार बनेगी, उस दिन विश्व की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी यहां नालंदा में बनेगी. नालंदा पहले भी विश्वभर में शिक्षा का केंद्र था और एक बार फिर नालंदा शिक्षा और रोजगार का केंद्र बनेगा.


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने जंगलराज के आरोपों पर दिया जवाब, बोले- गलत करने वाला कोई भी हो, जाएगा जेल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

16 minutes ago

Positive Health Awards: मुश्किलों से लड़कर दूसरों के लिए उम्मीद बने 6 लोग, मुंबई में मिला सम्मान

Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…

39 minutes ago

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस; 20 जनवरी को होना होगा पेश

CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…

42 minutes ago

‘केवल जिम या डाइट से नहीं बनेगी बात…!’ पीएम मोदी ने श्लोक शेयर कर बताया मन को रोगमुक्त रखने का रहस्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…

48 minutes ago

‘तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था…’, मुंबई में चल रही ग्लोबल समिट पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश; जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…

52 minutes ago