देश

बिहार की एकमात्र किन्नर प्रत्याशी को कितने वोट मिले? जानें भोरे सीट का रोमांचक मुकाबला

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव 2025 के परिणाम साफ हो गए हैं. NDA ने इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी जीत हासिल की है. कई नेताओं के जीत हार की चर्चा चर्चा हो रही है. इस बीच एक ऐसा प्रत्याशी चर्चा हो रही है जिसने जीत तो हासिल नहीं की लेकिन बिहार में अपनी तरह की अकेली प्रत्याशी बन गई हैं. हम बात कर रहे हैं भोरे सीट से जन सुराज प्रत्याशी प्रीति किन्नर की जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन दिया लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख पाईं.

बिहार चुनाव के ऐलान के बाद जब जन सुराज ने भोरे सीट से प्रीती किन्नर को टिकट दी थी तो उन्हें भी उम्मीद थी कि वह जीत जाएंगी. हालांकि, NDA की लहर में उनके हाथ कुछ नहीं मिला. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी JDU के सुनील कुमार और CPIML के धनंजय को कड़ी टक्कर दी.

देखिए भोरे सीट का चुनाव परिणाम

उम्मीदवार दल का नाम वोट प्रतिशत
धनंजय CPI (ML) 85306 40.03
धर्मेन्द्र कुमार राम आम आदमी पार्टी 4095 1.92
सुनील कुमार जनता दल (U) 101469 47.61
सुरेन्द्र कुमार राम बहुजन समाज पार्टी 6132 2.88
प्रीति किनर जन सुराज पार्टी 8602 4.04
Nota Nota 7517 3.53

बिहार में जन सुराज का हाल

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD वोट के मामले में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. हालांकि, पूरे चुनाव में सबसे अधिक चर्चा में रहे प्रशांत किशोर यानी PK और उनके पार्टी जनसुराज कही नजर नहीं आ रही है. उनकी पार्टी को फिलहाल एक सीट पर जीत नहीं पाई. इतना ही नहीं उन्हें अभी तक इतने वोट भी नहीं मिले कि इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर उनका नाम भी आ पाए. वहीं कभी उनकी क्लाइंट रही आम आदमी पार्टी उनसे आगे निकल गई है. मतलब साफ है कि बिहार में जन सुराज को Nota से भी कम वोट मिले हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार के ‘माथे का तिलक’ बना 2025 का चुनाव, मौतों के दौर से गांधी के मार्ग तक..; कैसे बदली लोकतंत्र की तस्वीर?

बिहार में बदल रही है लोकतंत्र की तस्वीर (Bihar election transparency)

1951 में बिहार विधानसभा चुनाव में जहां केवल 42.6% मतदान हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 66.91% तक पहुंच गया है. यह न सिर्फ मतदान का आंकड़ा है, बल्कि बिहार के नागरिकों की लोकतांत्रिक परिपक्वता और राजनीतिक जागरूकता का प्रमाण भी है. यह चुनाव न सिर्फ आंकड़ों के लिहाज से रिकॉर्ड बना गया, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया कि बिहार की जनता लोकतंत्र की असली ताकत है. इन चुनावों ने देश के मजबूत सिस्टम को भी दिखाया है. इसमें जीरो रिपोल और जीरो क्राइम हुआ है. यह देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago