चुनाव

‘हमारे विजन को देख जनता ने बहुमत दिया’, बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने बिहार में एनडीए की जीत को सुशासन और विकास की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम चुनाव परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा, ”सुशासन की जीत हुई है. विकास की जीत हुई है. जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है. सामाजिक न्याय की जीत हुई है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा.”

‘जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई’

उन्होंने आगे कहा, ”एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है. लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं.”

‘विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया’

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है. उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया. मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं.”

‘समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर’

आखिरी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ”आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले.”

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago