देश

Bihar Election 2025: EC के खिलाफ आक्रमक हुए तेजस्वी यादव, बोले- ‘चुनाव आयोग मर गया है क्या’

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग (ईसी) पर विवादित टिप्पणी की है. वे बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे. इसी दौरान तेजस्वी यादव ने आयोग पर निशाना साधा. राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं पर चुनाव आयोग कहां है?

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एसआई की हत्या की जा रही है. विपक्ष के नेताओं की हत्या हो रही है. नाम दर्ज एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी रैलियों में पुलिस थानों के सामने खुलेआम घूमते हैं. 40 लोगों के काफिले में गोली-बंदूक और बारूद लेकर घूमते हैं. इन हत्याओं के बावजूद किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है.” उन्होंने आगे कहा, “चुनाव आयोग कहां है? चुनाव आयोग मर गया है क्या?”

क्या चुनाव कानून सिर्फ विपक्ष के लोगों पर ही लागू होता है

तेजस्वी यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, “क्या चुनाव कानून सिर्फ विपक्ष के लोगों पर ही लागू होता है, जबकि सत्ता में बैठे लोगों को कोई सजा नहीं मिलती? चाहे हत्या हो या कोई और अपराध, कोई कार्रवाई नहीं हुई है.” राजद नेता ने आरोप लगाए कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और सत्ता में बैठे लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं. यह बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है. उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग गायब है. 10-10 हजार रुपए रिश्वत बांटी जा रही है, लेकिन कोई एक्शन नहीं है.”

उन्होंने यह भी कहा कि जनता सब देख रही है और इस बार चुनाव में एनडीए को सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेगी. इसी बीच, तेजस्वी यादव से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश को लेकर भी सवाल पूछा गया. हालांकि, राजद नेता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

इससे पहले, उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आपको पता है न कल आरा में पिता-पुत्र प्रमोद कुशवाहा और प्रियांशु कुशवाहा की सत्ता संरक्षित अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपने भाषण में कृपया जंगलराज का जिक्र अवश्य करें. आपके प्रत्याशी खूब खून-खराबा कर रहे हैं.”


ये भी पढ़ें: Chattisgarh Assembly Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का किया उद्घाटन, बोले- अटल जी सपना साकार हो रहा है


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

6 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago