Chhattisgarh 25th Statehood Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने विकास और परिवर्तनकारी परियोजनाओं के लिए 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
इन परियोजनाओं में सड़कें, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. कार्यक्रम में पीएम मोदी ने एक सजाए गए वाहन में सवार होकर रेड कारपेट पर जनता का अभिवादन किया, जहां भारी सुरक्षा व्यवस्था थी.
इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का भी उद्घाटन किया, जो जनजातीय नायकों की साहस और बलिदान की गाथा को दर्शाता है. इसके अलावा, उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण किया और नई विधान सभा भवन का उद्घाटन किया.
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास को राष्ट्रीय प्रगति से जोड़ते हुए कहा कि राज्य का विकास देश की प्रगति का आधार है. कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जो पीएम मोदी का जोश के साथ स्वागत किया.
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…