देश

Bihar Elections 2025: “मुझे दुख है मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं,” चिराग पासवान का नीतीश कुमार पर सबसे बड़ा हमला, JDU ने भी दिया जवाब

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में महज़ तीन महीने का समय बचा है और सत्ता पक्ष-विपक्ष एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. पर इस बयानबाजी के बीच एक और महीन लकीर धीरे-धीरे चौड़ी हो रही है. मामला ये है कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) लगातार बिहार की नीतीश सरकार पर हमला कर रहे हैं. हालांकि, चिराग की पार्टी खुद एनडीए गठबंधन का हिस्सा है.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी -रामविलास (LJP-R)के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार (26 जुलाई) को राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश (Nitish Kumar) सरकार पर तीखा प्रहार किया.

पटना में मीडिया से बात करते हुए चिराग ने बिहार में बढ़ते आपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे दुख है कि मैं एक ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराध बेलगाम हो गया है. इसे नियंत्रित करना जरूरी है, वरना परिणाम बहुत बुरे होंगे. यह यहां के लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ है.”

उन्होंने प्रशासन पर अपराधियों के आगे झुकने का आरोप लगाते हुए कहा, “राज्य में एक के बाद एक हत्या, रेप, गैंग रेप, डकैती, सेंधमारी, चोरी और छेड़छाड़ जैसे अपराध हो रहे हैं. हालांकि कार्रवाई और गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन यह सवाल उठता है कि राज्य में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?”

अपराध रोकना सरकार की जिम्मेदारी

हालांकि, चिराग पासवान ने भी इनकार नहीं किया कि चुनाव नज़दीक आते ही सरकार को बदनाम करने के लिए अपराध की साजिश रची जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर ये भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की ही ज़िम्मेदारी है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भले ही ये अपराध सरकार को बदनाम करने के लिए हों, सरकार को इन्हें रोकना चाहिए. या तो प्रशासन का इसमें हाथ है, या वह इन घटनाओं पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है, या वह पूरी तरह से नाकाम हो गया है. स्थिति खतरनाक होती जा रही है.”

ये भी पढ़ें: चुनावी साल में नीतीश का पत्रकारों को तोहफा! बिहार में पत्रकारों को मिलने वाले पेंशन को ढाई गुना बढ़ाया, अब मिलेंगे इतने रुपये

चिराग ने राज्य सरकार से अपील की: “मैं बिहार सरकार से अनुरोध करता हूं कि बहुत देर होने से पहले कार्रवाई करे.”

बोलने से पहले अपने अंदर झांकना चाहिए: JDU

वहीं चिराग के बयान के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पलटवार करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों को अपनी पार्टी में अपराधियों को शामिल करना बंद कर देना चाहिए.

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बिना नाम लिए कहा, “टिप्पणी करने से पहले लोगों को अपने अंदर झांकना चाहिए. जो लोग बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल होने से रोकना चाहिए. अगर आपको लगता है कि किसी को सलाह देना और उसकी आलोचना करना ही काफ़ी है, तो ऐसा नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा, “कोई भी राज्य अपराध मुक्त नहीं हो सकता और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बिहार पुलिस आरोपियों के खिलाफ कैसे कार्रवाई करती है और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करती है. बिहार में 100 से ज़्यादा फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जा रहे हैं. बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का हमेशा से दबदबा रहा है और आगे भी रहेगा.”

पिछले कुछ दिनों में पटना में बढ़ा अपराध

पिछले कुछ दिनों में बिहार में, खासकर पटना में, मर्डर और रेप जैसी घटनाएं सामने आई है. शुक्रवार को गया में एक एम्बुलेंस में दो लोगों ने होमगार्ड की एक महिला अभ्यर्थी के साथ गैंग रेप किया. पिछले 30 दिनों में, पटना के हाई-प्रोफाइल पारस अस्पताल के अंदर पांच हथियारबंद लोगों ने एक गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी.

इससे पहली पटना में ही बिजनेसमैन गोपाल खेमका की उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके अलावा शहर के दुल्हिन बाजार में बालू व्यापारी रमाकांत यादव की हत्या हुई और किराना व्यापारी विक्रम झा की भी हत्या कर दी गई.

 -भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago