देश

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 5 बच्चों की डूबने से मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पांच बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. सभी बच्चे जिले के कटरा थाना क्षेत्र के खंगुराडीह-बंधपुरा झील में नहाने गए थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चों की डूबने से हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया. इस हादसे को मुख्यमंत्री ने अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

सीएम ने हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर ने परिजनों को राशि का भुगतान चेक के माध्यम से कर दिया है.

25 साल पहले नाव दुर्घटना में सात लोगों कीहुई थी मौत

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के गोरधुआ चौर में मछली पकड़ने के लिए बाड़ बना हुआ था. उसी के बांस पर चढ़कर चौर के पानी में छलांग लगाकर बच्चे स्नान कर रहे थे. इसी क्रम में एक लड़का पानी में डूबने लगा, उसे बचाने में एक-एक कर सभी डूबते चले गए.

चार घंटे की मशक्कत के बाद पांचों लड़कों के शव पानी से निकाले गए. पांचों की उम्र 13 से 14 साल के बीच है. सभी मृतक खंगुराडीह गांव के रहने वाले थे. खंगुराडीह में एक ही टोला के पांच किशोरों की डूबने से हुई मौत से गांव में मातम पसरा है.

मृतकों की पहचान मोहम्मद अनस, मोहम्मद हिदायतुल्ला, मोहम्मद हमजा अली, मोहम्मद रहमान और मोहम्मद अबू तालिम के रूप में की गई है. ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 25 साल पहले भी यहां नाव दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई थी. इसमें दो बच्चे भी शामिल थे. बताया जाता है कि बारिश के मौसम में सभी नदियों और तालाबों का जलस्तर बढ़ा हुआ है.


ये भी पढ़ें: पटना की सड़कों पर एसटीईटी की मांग को लेकर उतरे छात्र, पुलिस ने खदेड़ा


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विधायी विशेषाधिकार मामला: सुभाषिनी अली और PUCL ने SC में दायर की याचिका

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…

11 minutes ago

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

45 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

52 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

54 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

56 minutes ago