देश

लंदन से आई मराठा साम्राज्य की शान! रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार को लाया गया भारत

Raghuji Bhosale की ऐतिहासिक तलवार लंदन से वापस लाई गई और मुंबई में इसका भव्य स्वागत किया गया. इस तलवार का मराठा साम्राज्य से गहरा जुड़ाव है, और यह 18वीं शताब्दी की है.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पु.ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी में इस तलवार का लोकार्पण किया. इस अवसर पर राज्य के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार और रघुजी राजे भोसले के वंशज मुधोजी राजे भोसले विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए.

यह तलवार मराठा साम्राज्य के इतिहास को बताने के लिए आने वाली पीढ़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस तलवार को नागपुर भी भेजा जाएगा, जिससे आज की पीढ़ी को इतिहास के बारे में पता चल सके

बता दे कि रघुजी भोसले ने मराठा साम्राज्य की ओर से विदर्भ और छत्तीसगढ़ तक अपनी शक्ति को बढ़ाया और नागपुर को अपनी राजधानी बनाकर भोसले राजवंश की एक स्वतंत्र शाखा स्थापित की. उन्होंने छत्तीसगढ़, गोंडवाना, कटक (ओडिशा), बरार और बस्तर तक अपना प्रभुत्व स्थापित किया और बंगाल और ओडिशा तक मराठों का दबदबा पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: Trending Story: आधे खाये टोस्ट में दिखा दुनिया का सबसे चर्चित व्यक्ति, पहचानिए कौन?

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

11 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

29 minutes ago