Bihar Flood Muzaffarpur Bagmati River- bharat express
Bihar Flood Alert: नेपाल के तराई और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब बिहार के मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है. बागमती समेत कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के बाद मुजफ्फरपुर जिले के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है. कई गांवों में पानी घुसने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की जलस्तर और बाढ़ पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक, कटौझा में बागमती नदी का जलस्तर 56.80 मीटर दर्ज किया गया है. यह खतरे के निशान 55 मीटर से 1.80 मीटर ऊपर है. वहीं, गायघाट प्रखंड के बेनीबाद में नदी का जलस्तर 49.72 मीटर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 48.68 मीटर से 1.04 मीटर अधिक है. रिपोर्ट के अनुसार दोनों स्थानों पर फिलहाल नदी का प्रवाह स्थिर दर्ज किया गया है, लेकिन ऊंचे जलस्तर ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है.
जलस्तर बढ़ने से पूर्वी अनुमंडल के कटरा प्रखंड की बसघट्टा और बर्री पंचायत में स्थिति गंभीर हो गई है. स्थानीय जानकारी के मुताबिक, यहां 250 से ज्यादा परिवार बाढ़ के पानी की चपेट में हैं. बकुची, नवादा, अंडमा और बर्री गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क प्रभावित हुआ है और कई इलाकों में पानी भर गया है. बागमती नदी कटरा, औराई और गायघाट प्रखंडों से होकर गुजरती है. ऐसे में इन क्षेत्रों के निचले हिस्सों में रहने वाली आबादी पर बाढ़ का खतरा लगातार बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: भगत सिंह जयंती पर CM योगी का नया फॉर्मूला! ज्ञान, कौशल और कर्म से चमकेगी यूपी के युवाओं की किस्मत
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों में पानी का बहाव तेज हुआ है और जलस्तर में अपेक्षित कमी नहीं आई है. बाढ़ का पानी सड़कों, घरों और सरकारी स्कूलों तक पहुंच गया है. कई परिवार मवेशियों समेत ऊंचे स्थानों, बांधों और मकानों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं. बबीता देवी ने बताया कि उनके घर में पानी घुस गया है. परिवार चौकी के ऊपर दूसरी चौकी रखकर किसी तरह खाना बना रहा है और रात गुजार रहा है.
ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ की स्थिति गंभीर होने के बावजूद अब तक पर्याप्त राहत और प्रशासनिक मदद नहीं पहुंची है. प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल राहत सामग्री, सुरक्षित स्थान और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की राहत और बचाव व्यवस्था पर है.
भारत एक्सप्रेस
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…