नेपाल बाढ़ से बिहार आई जहरीली मछलियां
Bihar Flood: बिहार में इन दिनों कुदरत का कहर चारों तरफ देखने को मिल रहा है. नेपाल में हुई भारी बारिश और मची तबाही के बाद वहां से आने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. गंडक, गंगा और कोसी जैसी प्रमुख नदियां कई जगहों पर उफान पर हैं और खतरे के निशान के पास बह रही हैं. इस बीच बाढ़ के पानी के साथ बिहार के सीमावर्ती इलाकों में बहकर आईं कुछ असामान्य और बड़ी मछलियों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार के डेयरी, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग ने एक सख्त एडवाइजरी जारी कर दी है.
पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और बगहा जैसे इलाकों से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि लोग बाढ़ के पानी में अजीब दिखने वाली बड़ी-बड़ी मछलियां पकड़ रहे हैं. चिंता की बात यह है कि अनजाने में इन मछलियों का सेवन करने वाले कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार भी पड़ चुके हैं.
कई स्थानीय मछुआरों ने आशंका जताई है कि बाढ़ के उफनते पानी में इंसानी और मवेशियों के शव भी बह रहे हैं, जिनके संपर्क में आने से ये मछलियां जहरीली और दूषित हो चुकी हैं. तालाबों और झीलों से बहकर आई ये मछलियां गंदे नालों और सड़ी-गली चीजों के बीच तैर रही हैं, जो सेहत के लिए जहर समान हैं.
सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक बाढ़ के पानी में मिलने वाली या किसी भी अनजान मछली को खाने से बिल्कुल बचें. किसी भी अज्ञात या असामान्य दिखने वाली मछली को न खरीदें और न ही बेचें. यदि ऐसी दूषित मछली खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर या सांस लेने में तकलीफ जैसी कोई भी दिक्कत महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं. साथ ही अगर आपके आसपास कोई ऐसी मछलियां बेच रहा है या पकड़ रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या जिला मत्स्य पदाधिकारी को दें.
ये भी पढ़ें- ‘हाथ से टपकता खून… और डिब्बे में कोबरा!’ सांप के काटने पर ऐसे अस्पताल पहुंचा सपेरा, वायरल हुआ VIDEO
बता दें कि नेपाल में भी हालात बेहद डरावने बने हुए हैं. सुन कोशी, बूढ़ी गंडकी और महाकाली जैसी नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं, जिससे निचले इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. जलविद्युत परियोजनाओं के पास सुरंगों में लोगों के फंसे होने की खबरों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. ऐसे में जरूरी है कि आप सतर्क रहें और प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…