देश

बिहार विधानसभा में ‘सम्राट’ का शक्ति परीक्षण आज: 201 बनाम 41 का नंबर गेम; क्या विपक्ष के बचे-खुचे किले भी ढह जाएंगे?

बिहार की 18वीं विधानसभा में आज सम्राट चौधरी सरकार का भविष्य तय होने जा रहा है. हालांकि, कागजों पर यह मुकाबला (Bihar Floor Test 2026) ‘हाथी और चींटी’ की लड़ाई जैसा दिख रहा है. 243 सदस्यों वाली विधानसभा में एनडीए के पास 201 विधायकों का प्रचंड बहुमत है, जबकि महागठबंधन महज 35 के आंकड़े पर सिमटा हुआ है. जदयू विधायक श्याम रजक समेत तमाम एनडीए नेताओं ने दावा किया है कि यह फ्लोर टेस्ट सिर्फ एक संवैधानिक औपचारिकता है, क्योंकि जनादेश पूरी तरह सरकार के साथ है.

क्या है विधानसभा का ‘नंबर गेम’?(Bihar Floor Test 2026)

बता दें कि नितिन नवीन के इस्तीफे (राज्यसभा जाने) के बाद सदन की कुल प्रभावी संख्या 242 है, जहाँ बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 है.

1. एनडीए (सत्तारूढ़ गठबंधन) – कुल 201 विधायक

भाजपा: 88

जदयू: 85

लोजपा (रामविलास): 19

हम (सेक्युलर): 05

राष्ट्रीय लोक मोर्चा: 04

2. महागठबंधन (विपक्ष) – कुल 35 विधायक

राजद (RJD): 25

कांग्रेस: 06

वामदल: 03

IIP: 01

3. अन्य – कुल 07 विधायक

AIMIM: 05

बसपा: 01

निर्दलीय/अन्य: 01

विपक्ष में ‘टूट’ का डर: क्या 35 का आंकड़ा भी बचेगा?

महागठबंधन के लिए सबसे बड़ी चिंता अपने ही विधायकों को एकजुट रखना है. राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के तीन और राजद का एक विधायक ‘लापता’ रहे थे. आज फ्लोर टेस्ट के दौरान सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विपक्षी खेमे में एक बार फिर बड़ी सेंधमारी होगी? यदि विपक्षी विधायक सदन से नदारद रहते हैं या क्रॉस वोटिंग करते हैं, तो एनडीए की जीत का अंतर और भी विशाल हो जाएगा.

ओवैसी और मायावती काक्या है रुख?

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM (5 विधायक) और बसपा (1 विधायक) ने संकेत दिए हैं कि वे एनडीए सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे. हालांकि, एनडीए के पास बहुमत के आंकड़े (122) से पहले ही 79 विधायक ज्यादा हैं, इसलिए छोटे दलों या निर्दलीयों के विरोध से सरकार की स्थिरता पर कोई आंच आने वाली नहीं है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में रिकॉर्ड 92.88% वोटिंग! ‘परिवर्तन’ की सुनामी या ‘दीदी’ की वापसी? जानें अमित शाह के ‘सुशासन’ वाले बयान ने क्यों बढ़ा दी सियासी हलचल

बिहार विधानसभा में आज क्या-क्या होगा?

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यपाल का अभिभाषण और उसके बाद विश्वास मत पर चर्चा होगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में अपनी सरकार का विजन रखेंगे और फिर वोटिंग के जरिए आधिकारिक तौर पर बहुमत की पुष्टि की जाएगी. शाम तक बिहार को अपनी नई सरकार के स्थायित्व की मुहर मिल जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago