Bihar looteri dulhan case
Bihar looteri dulhan case: बिहार के गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कथित लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है. गाजियाबाद से शादी करने आए दूल्हे ने आरोप लगाया है कि शादी के नाम पर उससे लाखों रुपये की ठगी की गई और विवाह के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन एजेंट के साथ फरार हो गई. पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध बिचौलिए को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित रविंद्र कुमार, जो गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले हैं, ने बताया कि अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने एजेंट के माध्यम से उनकी शादी तय कराई थी. इसके बाद उन्हें गया बुलाया गया, जहां युवती और उसके परिजनों से मुलाकात हुई. दोनों पक्षों की सहमति के बाद गांधी मोहल्ला में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया.
रविंद्र के अनुसार, शादी से पहले दुल्हन ने कपड़ों के लिए करीब 10 हजार रुपये और मेकअप के नाम पर 4 हजार रुपये लिए. विवाह के दौरान दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, झुमके, चांदी की पायल और बिछिया भी पहनाई गई. आरोप है कि शादी पूरी होने के बाद दुल्हन पक्ष ने समारोह के वीडियो और तस्वीरें भी डिलीट करवा दीं.
यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, CJP से जुड़ा है पूरा मामला
पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद कथित एजेंट शकील ने एक लाख रुपये लेने के बाद आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने का बहाना बनाया. वह दुल्हन को बाइक पर बैठाकर चला गया, लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे. काफी देर इंतजार के बाद जब उनका कोई पता नहीं चला और मोबाइल फोन भी बंद मिला, तो पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया.
मुफस्सिल थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो नाम और पहचान बदलकर शादी के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाता है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है.
भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…