BJP Candidate in Shalimar Bagh: बिहार भाजपा के लोकप्रिय नेता एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बुधवार को शालीमार बाग में आयोजित नुक्कड़ सभा में नजर आए. यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की.
मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विधायक बनने के बाद खाली हुई सीट के लिए लोगों का बीजेपी को अपार समर्थन मिल रहा है. उन्होंने बताया कि आज शाम 5 बजे शालीमार बाग में आयोजित जनसभा में लोगों ने उत्साह से उनका स्वागत किया.
इसके अलावा, मनोज तिवारी ने वार्ड संख्या 56, शालीमार बाग–बी में भाजपा निगम प्रत्याशी अनीता जैन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. ए.ओ. ब्लॉक, झुग्गी कॉलोनी में आयोजित इस सभा में स्थानीय नागरिकों का जोश देखने को मिला. मनोज तिवारी ने कहा कि शालीमार बाग–बी विकास के लिए बीजेपी के साथ है और लोगों का समर्थन इसकी पुष्टि करता है.
निगम चुनावों के लिए मनोज तिवारी के अलावा भाजपा की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्रियों में पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने भी मोर्चा संभाल लिया है. अपने संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट की पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर वार्ड के होने वाले उपचुनाव में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी पूरी दिलचस्पी ले रहे हैं.
Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…
US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…
अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…
PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…