देश

Bihar News: किशनगंज में पीएम सूर्य घर योजना की लाभार्थी को किया सम्‍मानित

बिहार के किशनगंज में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने वाली एक लाभार्थी को गुरुवार को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया.

बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी विशाल राज शहर के वार्ड 30 स्थित रोलबाग मोहल्ले में लाभार्थी अरहुल देवी को प्रोत्साहन और सम्मान देने पहुंचे.

सब्सिडी तौर पर मिला 78 हजार

लाभार्थी के पति ने बताया कि योजना के तहत सरकार की तरफ से 78 हजार रुपए की सब्सिडी मिली है. सोलर पैनल लगवाने से बिजली बिल से छुटकारा मिल गया है. लाभार्थी अरहुल देवी ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाया है, जिसकी वजह से उनका बिजली का बिल नहीं आता है.

घर आकर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने उनके घर पहुंचकर उनके पति उपेंद्र चौधरी को सम्मानित किया. उपेंद्र चौधरी ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के बारे में टीवी में समाचार के माध्यम से पता चला था और उन्होंने इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया था. उन्होंने बताया कि जब से इस सोलर पैनल को लगवाया है, काफी फायदा हो रहा है. पहले हर माह चार से पांच हजार रुपए बिजली बिल आता था, लेकिन अब उनका बिजली बिल शून्य आ रहा है.

सोलर पेनल बिजली बिल हो गया शून्य

अरहुल देवी के पुत्र संतोष चौधरी ने बताया कि फरवरी माह में तीन लाख रुपए खर्च कर अपनी छत पर पांच किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया था. सरकार की तरफ से योजना के तहत 78 हजार रुपए सब्सिडी मिली थी. पैनल लगवाने के बाद मार्च महीने से ही बिजली बिल शून्य आने लगा और अब प्रति माह पांच हजार रुपए की बचत हो रही है. उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ लेने की अपील की.

फरवरी 2024 में  लॉन्च हुआ था सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जिसे 15 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया था, से जुड़े दो लाभार्थियों को सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के लोगों के घरों में ज्यादा से ज्यादा रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर उन्हें हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. यह योजना विशेष रूप से निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए है.

सरकार इसके लिए सब्सिडी प्रदान करती है, जैसे एक किलोवाट सिस्टम के लिए 30 हजार रुपए, दो किलोवाट के लिए 60 हजार रुपए, और तीन किलोवाट तक के लिए 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है. डीएम ने लोगों से इस योजना का लाभ लेने के लिए अपील करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ लेकर बिजली बिल की बचत कर सकते हैं.

 


ये भी पढ़े:पीएम मोदी शुक्रवार से बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

8 घंटे में बिगड़ेगा मौसम! 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने किया सावधान

Weather Today: 18 सितंबर को देश के 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट…

9 minutes ago

आज का पंचांग: सप्तमी के बाद लगेगी अष्टमी, जानें राहुकाल, नक्षत्र और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर बाद समाप्त होकर…

1 hour ago

आज का राशिफल: 18 सितंबर को किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार का दिन अलग-अलग राशि के जातकों के लिए करियर, धन, परिवार…

2 hours ago

कब है राधाष्टमी? क्यों अधूरा माना जाता है कान्हा का पूजन और क्या है सही पूजा विधि

19 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी राधाष्टमी. जानिए राधा-कृष्ण की पूजा का सही शुभ मुहूर्त,…

3 hours ago

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

10 hours ago