Bihar News: किशनगंज में पीएम सूर्य घर योजना की लाभार्थी को किया सम्मानित
बिहार के किशनगंज में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने वाली एक लाभार्थी को गुरुवार को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया. बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी विशाल राज शहर के वार्ड 30 स्थित रोलबाग मोहल्ले में लाभार्थी अरहुल देवी को प्रोत्साहन और सम्मान देने पहुंचे.





